फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A youth died in road accident at Kot Kapura

हादसे के बाद सड़क पर पड़ा रहा युवक, धुंध के चलते रातभर ऊपर से गुजरते रहे वाहन

Sun, 02 Feb 2020 09:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 02 Feb 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
A youth died in road accident at Kot Kapura
सांकेतिक तस्वीर।

कोटकपूरा में नेशनल हाईवे नंबर 54 पर शनिवार रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर में एक नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय जैतो चुंगी निवासी कमल कुमार पुत्र सुरिंदर कुमार के रूप में हुई। हादसे के बाद शव लावारिस हालत में सड़क पर पड़ा रहा और रात को घने के कोहरे के कारण उसके ऊपर से कई वाहन गुजर गए, इससे शव क्षत विक्षत हो गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कैटरिंग का कार्य करने वाला कमल कुमार शनिवार रात पैदल ही अपने घर की तरफ जा रहा था। किसी वाहन की टक्कर के कारण हादसे का शिकार बन गया। घने कोहरे के कारण किसी को कुछ पता नहीं चला और उसके ऊपर से कई वाहन गुजर गए, जिसके कारण उसके शव क्षत विक्षत हो गया। रविवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


शव क्षत विक्षत होने की वजह से कोई पहचान नहीं हो पाई। सुबह करीब 11 बजे तक जब कमल घर नहीं पहुंचा तो उसके परिवार के लोग उसकी तलाश करते करते घटनास्थल पर पहुंचे। इस मामले में थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed