बठिंडाः दराज से रिवाल्वर निकल युवक ने खुद को मारी गोली, सभी रह गए सन्न, परिवार में मातम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा के किकर बाजार के समीप बाबा मंदिर वाली गली में एक युवक ने शुक्रवार सुबह गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विशाल कुमार के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बाबा मंदिर वाली गली स्थित धन्ना बैंगल ज्वेलरी की दुकान पर अबोहर निवासी विशाल कारीगर का काम करता था। शुक्रवार को सुबह करीब साढे़ दस बजे दुकान पर आया। अचानक ही दुकान के दराज में रखी अपने मालिक की रिवाल्वर उठा कर दूसरी मंजिल पर चला गया। इस बात की दुकान मालिक को भनक नहीं लगी। अचानक ऊपर से गोली चलने की आवाज सुनने पर दुकान के अन्य कर्मचारी कमरे में पहुंचे तो विशाल खून से लथपथ हालत में पड़ा था और रिवाल्वर भी उसके पास पड़ी थी।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही नौजवान वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी, सदस्य गौतम शर्मा, जनेश जैन, मुनीश गर्ग, साहिल एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। तब तक विशाल की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी गुरमीत सिंह, एचएचओ थाना कोतवाली दविंदर सिंह तथा फोरेंसिक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची।
पुलिस ने पिस्तौल, दुकान की सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य सबूत अपने कब्जे में लिए।विशाल की करीब डेढ़ महीने पहले की शादी हुई थी और इसी गली में स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था। थाना कोतवाली प्रभारी दविंदर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। विशाल के परिजनों ने किसी पर भी कोई कार्रवाई करवाने से इंकार कर दिया है। इस पर पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। खुदकुशी करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला।