फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Youth Beated By Tiding with a tree In Abohar

जूडो कोच को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

Wed, 04 Sep 2019 10:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Sep 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
A Youth Beated By Tiding with a tree In Abohar
प्रतीकात्मक तस्वीर

जूडो कोच व गांव सरदारपुरा निवासी एक युवक को मंगलवार को गांव के ही कुछ लोगों ने पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जूडो कोच की अमानवीय तरीके से हो रही पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही थाना सदर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में उपचाराधीन रामदेव भवन में संचालित जूडो कोचिंग सेंटर के शिक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही एक युवक ने उसका मोबाइल चुरा लिया।

विज्ञापन


इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। इसी रंजिश के चलते मंगलवार को मोबाइल चुराने वाले युवक ने गांव के ही कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर पेड़ से बांधकर उन्हें बुरी तरह पीटा और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर जब उसके परिजन पंचायत सदस्यों को साथ लेकर उसे छुड़वाने पहुंचे तो उक्त लोगों ने उसे छोड़ने से इंकार कर दिया। परिजनों ने मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव पहुंचकर उसे लोगों के चंगुल से छुड़वाया।
विज्ञापन


पिटाई करने वालों में शामिल गांव के ही एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी घर पर अकेली थी। उक्त युवक उनके घर में जबरन घुस आया और उसकी बेटी से दुर्व्यवहार किया। उनकी बेटी के शोर मचाने पर लोगों ने प्रवीण को काबू कर पेड़ से बांध दिया ताकि वह भाग न जाए। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। थाना सदर के प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed