{"_id":"66f212e8f5ca78aad504c1f6","slug":"a-young-man-working-as-a-tailor-died-in-chandigarh-after-his-health-suddenly-deteriorated-in-the-train-chandigarh-news-c-16-1-pkl1017-524432-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ट्रेन में अचानक बिगड़ी तबीयत, चंडीगढ़ में दर्जी का काम करने वाले युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ट्रेन में अचानक बिगड़ी तबीयत, चंडीगढ़ में दर्जी का काम करने वाले युवक की मौत
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर सांदल कलां स्टेशन के पास गीता जयंती एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक युवक की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें उपचार के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रात को उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक बनीराम चंडीगढ़ में दर्जी का काम करते थे।
मध्यप्रदेश के जिला पन्ना के गांव मथाली निवासी बनीराम (32) चाचा व अन्य एक परिचित के साथ कुरुक्षेत्र से खजुराहो जाने के लिए ट्रेन संख्या 11842 गीता जयंती एक्सप्रेस में सवार हुए। सोनीपत पहुंचने पर अचानक बनीराम की तबीयत बिगड़ गई। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। रात करीब 8 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बनीराम के परिवार माता-पिता, पत्नी व दो बच्चे फिलहाल गांव में रह रहे हैं।