{"_id":"673d0e6970033818d50e5064","slug":"a-young-man-who-stayed-overnight-in-pu-hostel-without-entry-died-due-to-drug-overdose-chandigarh-news-c-16-pkl1043-566175-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बिना एंट्री पीयू के हाॅस्टल में रात को ठहरे युवक की नशे की ओवरडोज से बेसुध, माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बिना एंट्री पीयू के हाॅस्टल में रात को ठहरे युवक की नशे की ओवरडोज से बेसुध, माैत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के बॉयज हॉस्टल नंबर-7 के कमरा नंबर-93 में दोस्त से मिलने पहुंचे एक युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। युवक की पहचान हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के रहने वाले विकास के रूप में हुई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक ने पहले दोस्तों के साथ शराब पी और उसके बाद सूखा नशा भी किया। इसके बाद वह सुबह उठा ही नहीं। बेसुध हालत में विकास के दोस्त उसे जीएमएसएच-16 लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हॉस्टल के कमरे को सील कर दिया है। विकास सोमवार को पीयू में होटल मैनेजमेंट में दूसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहे अपने दोस्त प्रणव से मिलने आया था। प्रणव, विकास व एक अन्य युवक रात को शहर में घूमने निकले और देर रात नशे की हालत में हॉस्टल पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक इन युवकों ने कमरे में आने के बाद फिर कोई सूखा नशा किया, जिसके बाद तीनों युवक कमरा नंबर-93 में ही सो गए। मंगलवार सुबह प्रणव व उसका एक दोस्त तो जग गए लेकिन विकास नहीं उठा। युवकों ने विकास को काफी देर तक हिलाया और उसे विभिन्न तरीकों से जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं जगा। इस पर युवक आनन-फानन में उसे करीब पौने 10 बजे जीएमएसएच-16 ले गए। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। इस पर पुलिस व सीएफएसएल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। डॉक्टरों के मुताबिक अत्यधिक नशा कर रखा था, जिससे उसकी मौत की आशंका है। पुलिस जब हाॅस्टल के कमरा नंबर-93 में पहुंची तो वहां काफी उल्टियां की हुई थीं। कमरे से शराब की बोतल के साथ अलावा सूखा नशा भी मिला है। पुलिस ने विकास के दोस्त प्रणव व उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसमें सामने आया कि युवक पीयू का छात्र नहीं है। हॉस्टल के रजिस्टर में भी उसकी एंट्री भी नहीं की गई थी। पुलिस ने हॉस्टल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। फुटेज में विकास के साथ दिखने वाले सभी युवकों से जल्द पूछताछ की जा सकती है। पुलिस ने विकास के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद परिजन देर शाम कुल्लू से चंडीगढ़ पहुंच गए।
मौत के कारण खोज रही पुलिस
पीयू चौकी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवक की मौत क्यों और कैसे हुई है, यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता लग पाएगा। हिरासत में लिए गए दोस्तों से भी पूछताछ जारी है।
नशे की ओवरडोज से चार दिन में दूसरी मौत
नशे की ओवरडोज के कारण चार दिन में यह दूसरी मौत हुई है। चार दिन पूर्व सेक्टर-17 के हयात सेंट्रिक होटल में 12 नवंबर से ठहरी पंचकूला सेक्टर-आठ निवासी महिला मिली गोयल का 15 नवंबर की दोपहर करीब 12 बजे शव मिला था। महिला के कमरे से नशीले इंजेक्शन के अलावा शराब व बीयर की बाेतल भी बरामद हुई थी। जांच में मौत का कारण नशे की ओवरडोज पाया गया था। वहीं, अब नशे की ओवरडोज से पीयू के हॉस्टल में बाहरी युवक की मौत हो गई है।