फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A young man from Kotkapura died in a road accident in Australia.Sen

Chandigarh News: कोटकपूरा के युवक की ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसे में मौत

Fri, 09 Jan 2026 07:01 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
A young man from Kotkapura died in a road accident in Australia.Sen
कोटकपूरा। मोगा रोड निवासी गुरजंट सिंह जंटा (32) की ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। मृतक, महिंदर सिंह के पुत्र, करीब पांच साल पहले बेहतर भविष्य की तलाश में ऑस्ट्रेलिया गया था और वहां ट्रक चालक के रूप में काम करता था। गुरजंट सिंह सिडनी से ब्रिसबेन की ओर ट्रक चला रहा था, तभी रात के समय ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में आग लग गई, जिससे गुरजंट सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में इकलौते बेटे की मौत से मातम छा गया है। परिजनों ने बताया कि गुरजंट सिंह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र और बहनों का एकमात्र भाई था। वह जल्द ही पीआर मिलने की उम्मीद में था और परिवार उसके विवाह की तैयारियों में जुटा था। चचेरे भाई कुलदीप सिंह ने सरकार से अपील की है कि मृतक का शव जल्द से जल्द भारत लाया जाए, ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed