फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A woman who was living in a live-in relationship after leaving her husband was stabbed by her partner with knives, know the reason

Chandigarh News: पति को छोड़कर लिव इन में रह रही महिला को पार्टनर ने चाकुओं से गोदा, क्या था कारण जान लीजिए

Wed, 18 Dec 2024 01:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
A woman who was living in a live-in relationship after leaving her husband was stabbed by her partner with knives, know the reason
चंडीगढ़। सेक्टर-25 में मंगलवार शाम एक युवक ने सरे बाजार युवती को चाकू से गोद दिया। युवक ताबड़तोड़ 8 से 10 वार कर फरार हो गया। युवती लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ी। गंभीर रूप से घायल 22 वर्षीय युवती को पीजीआई में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, युवती अभी बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक की पहचान गोलू उर्फ गांधी निवासी सेक्टर-25 के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवती कोई सामान लेने के लिए स्थानीय बाजार में गई थी। इसी दौरान आरोपी युवक उसके पीछे-पीछे बाजार में पहुंच गया और एक दुकान के बाहर किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते युवक ने अपनी डब से चाकू निकालकर युवती के पेट में घोंप दिया। इस घटना के कई लोग चश्मदीद थे। युवक के हाथ में चाकू देखकर किसी की हिम्मत नहीं पड़ी। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें साफ-साफ दिख रहा है कि आरोपी चाकुओं से लगातार वार कर रहा है। वहीं, आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने रहे। युवती के पति की एक महीने पहले मौत हो चुकी है। हालांकि, युवती काफी समय पहले उसने अपने पति को छोड़ दिया था। उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है।
विज्ञापन


ढाई साल से युवक-युवती में चल रहा था अफेयर
सेक्टर-24 चौकी प्रभारी सुरिंदर कुमार ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है। पिछले ढाई साल से आरोपी युवक और युवती के बीच अफेयर चल रहा था। दो महीने से दोनों एक साथ सेक्टर 25 में रह रहे थे। युवती अभी बयान देने की हालत में नहीं है। उसके बयान के बाद खुलासा होगा कि आरोपी ने क्यों हमला किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज हैं। इसमें मारपीट और लड़ाई झगड़े के केस शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक आरोपी युवक ने युवती के साथ मंदिर में शादी भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed