फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A woman from Fazilka was cheated of Rs 25 lakh in the name of sending her abroad

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर फाजिल्का की महिला से ठगे 25 लाख

Sun, 22 Dec 2024 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
A woman from Fazilka was cheated of Rs 25 lakh in the name of sending her abroad
चंडीगढ़। इमिग्रेशन कंपनी की ओर से धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस इन कंपनियों में नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। ताजा घटनाक्रम में सेक्टर-22 स्थित एक इमिग्रेशन कंपनी ने फाजिल्का निवासी महिला को विदेश भेजने के नाम पर करीब 25 लाख रुपये की ठगी की है। कंपनी ने न तो वीजा लगवाया और न ही बाद में पैसे वापस किए। शिकायत के आधार पर सेक्टर-17 थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव शेखरन निवासी असीम जयिया ने बताया कि उसने विदेश जाने के लिए सेक्टर-22 स्थित एक इमिग्रेशन कंपनी के जरिए आवेदन किया था। वह परिजनों के साथ कंपनी ऑफिस में गई जहां नीरज भल्ला सहित अन्य के साथ उसकी मुलाकात हुई थी। उन्होंने उसे वीजा लगवाने के साथ पीआर भी दिलवाने का वादा किया। महिला ने अलग-अलग खातों में कंपनी संचालकों को करीब 25 लाख रुपये दिए, लेकिन कई महीनों तक वीजा नहीं लगवाया गया। जब वह कंपनी के दफ्तर में गई तो वहां ताला लगा मिला। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर सेक्टर-17 थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed