फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Woman accuses allegedly molested by ACP in Ludhiana

एसीपी ने महिला को पूछताछ के बहाने बुलाया, एक कमरे में बंद कर किया ऐसा कांड सह ना पाई वो

Mon, 09 Apr 2018 07:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 09 Apr 2018 07:39 AM IST
विज्ञापन
A Woman accuses allegedly molested by ACP in Ludhiana
पीड़ित महिला
पंजाब से शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज खबर सामने आई है। एक महिला ने एसीपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। जानिए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन


घटना लुधियाना की है। महिला ने एसीपी पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि एसीपी उसे पूछताछ के बहाने एक कमरे में ले गया। यहां उससे पूछताछ के बहाने छेड़छाड़ की। गलत जगह पर छुआ। 
विज्ञापन


विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। अब पीड़ित महिला ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से मामले में शिकायत दर्ज कराई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने पीड़ित महिला का मेडिकल कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल महिला ने अपने भाई और बहन से झगड़े की शिकायत पुलिस से की थी। आरोप है कि उसके भाई के पास उसकी कुछ निजी फोटो हैं, जिन्हें लेकर वह उसे ब्लैकमेल करता है। 

A Woman accuses allegedly molested by ACP in Ludhiana
आरोप है कि पूछताछ के लिए आरोपी भाई को पुलिस ने बुलाया था। एसीपी पवन ने भी उससे पूछताछ की थी और उसकी निजी तस्वीरें देखीं। तस्वीरें देख एसीपी का व्यवहार बदल गया। 

महिला का आरोप है कि एसीपी ने उसे पूछताछ के बहाने थाने बुलाया। महिला के साथ गए बच्चों को एक कमरे में बैठा दिया और महिला को पूछताछ का हवाला देते हुए दूसरे कमरे में ले गया। 

इसके बाद बंद कमरे में महिला के साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि एसीपी ने उसे गलत जगह पर छुआ। विरोध करने पर एसीपी ने महिला की पिटाई भी की। पीड़िता ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से आरोपी एसीपी की शिकायत की। 

चोट के निशान देखे जाने के बाद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। वहीं सिविल अस्पताल की डॉक्टर गुरविंदर कौर ने बताया कि महिला की गर्दन में दर्द की शिकायत थी। उसे बोलने में भी परेशानी हो रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed