फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A trolley full of stubble overturned due to a collision with a truck, blocking the road

Chandigarh News: ट्रक की टक्कर से पराली से भरी ट्रॉली पलटी,सड़क पर लगा जाम

Mon, 17 Jun 2024 05:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
A trolley full of stubble overturned due to a collision with a truck, blocking the road
डेराबस्सी। रविवार सुबह चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर ट्रक की टक्कर से पराली से भरी ट्रॉली सड़क के बीचोबीच पलट गई। इससे जीरकपुर से डेराबस्सी आने वाली सड़क पर जाम लग गया। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गये। गर्मी के कारण वाहनों में बैठे लोगों का हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन

काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब टोल टैक्स वसूलने वाली कंपनी या प्रशासन की ओर से कोई नहीं आया तो जाम में फंसे लोगों ने सड़क पर बिखरी पराली के ढेर को हटाना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने क्रेन की मदद से ट्रॉली को सड़क से हटवाया और जाम खुलवाया।
विज्ञापन

जाम में फंसे लोगों ने बताया कि हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ। करीब नौ बजे तक वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे। लोगों ने पराली को एक तरफ कर वाहनों को निकलने के लिए अपना रास्ता बनाकर आवागमन शुरू कर दिया। इसके बाद दुर्घटनास्थल से एक समय में केवल एक ही वाहन निकल पा रहा था, जबकि सड़क से एक साथ तीन वाहन निकलते थे। नतीजा यह हुआ कि जाम ने विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ मोटर चालकों ने मैक डी से बानूर रोड वाला रास्ता ले लिया और कुछ जीरकपुर वापस चले गए। कुछ नगला के माध्यम से कॉजवे से बाहर निकलकर डेराबस्सी पहुंचे। सुबह के समय इस सड़क पर बड़ी ट्रॉलियों व ट्रकों का आवागमन अधिक होता है, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed