{"_id":"692cab3b088be68afe0a22bf","slug":"a-tribute-to-actor-dharmendra-from-pal-pal-dil-ke-paas-chandigarh-news-c-16-pkl1049-884737-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पल-पल दिल के पास... से अभिनेता धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पल-पल दिल के पास... से अभिनेता धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर- 49ए के सिंगिंग ग्रुप ने अभिनेता धर्मेंद्र को गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर 20 गायकों ने उनके बहुचर्चित गीत गाए। इनमें संयोजक अनुज महाजन, अशोक लूथरा, विपुल और भारत भूषण पुरी आदि शामिल रहे। उन्होंने पल-पल दिल के पास..., आज मौसम बेइमान है बड़ा... सहित कई गीत पेश किए।
ग्रुप बीते दो वर्षों से सेक्टर- 49 के सेंट्रल पार्क में हर शनिवार सुबह 1-2 घंटों का कार्यक्रम आयोजित करता है। इसमें विभिन्न गायक-गायिका कारोके के माध्यम से भजन एवं सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देते आ रहे हैं। एलबी एन्क्लेव सेक्टर 49 के रहने वाले एमएन शुक्ला ने बताया कि सोसाइटी में रहने वाले लोग अपने अधिकारों के प्रति ही जागरूक नहीं है अपितु एक स्वस्थ समाज जिसमें प्रेम हो, सद्भावना हो, सहयोग हो, सौहार्द और सुख-दुख में साथ निभाने की भावना के निर्माण में भी भरपूर सहयोग देते हैं।