फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A tree fell on an e-rickshaw while walking on the middle road, the driver died

Chandigarh News: मध्य मार्ग पर चलते ई-रिक्शा पर गिरा पेड़, चालक की मौत

Sun, 02 Apr 2023 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
A tree fell on an e-rickshaw while walking on the middle road, the driver died
चंडीगढ़। सेक्टर-9 स्थित मध्य मार्ग पर शनिवार रात तेज बारिश के बीच एक पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर चलते ई-रिक्शा पर गिर पड़ा। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त ई-रिक्शा में सवारियां नहीं थीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, इस हादसे के बाद एकबार प्रशासन की लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, हादसा मटका चौक और सिटको पेट्रोल पंप के बीच रात करीब 9:30 बजे हुआ। हादसे के दौरान ई-रिक्शा मध्य मार्ग से गुजर रहा था जो पेड़ की चपेट में आ गया। हादसे में ई-रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ की एक मोटी टहनी चालक के ऊपर गिरी, जिससे वह दब गया और उसे गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सेक्टर-3 और पीसीआर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल चालक को पेड़ के नीचे से निकालकर सेक्टर 16 जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया। मौके पर पहुंचे डीएसपी गुरमुख सिंह ने बताया कि मृतक ई-रिक्शा चालक की पहचान 26 वर्षीय दिनेश कुमार निवासी नयागांव के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दिनेश की मौत पीजीआई में इलाज के दौरान हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मध्य मार्ग पर हादसे वाली जगह की विपरीत लेन पर कई वाहन चालकों द्वारा वाहन की गति धीमी करने से वहां कई कारें आपस में टकरा गईं, जिससे करीब तीन-चार गाड़ियों को नुकसान हुआ।
विज्ञापन


रथ यात्रा में करंट लगने से युवक की मौत
चंडीगढ़। सेक्टर-20 स्थित गौड़ीय मठ मंदिर से शनिवार को निकली रथयात्रा के दौरान एक युवक को अचानक करंट लग गया। हादसा सेक्टर-21 में हुआ। युवक को करंट लगने से भगदड़ मच गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को सेक्टर-16 में दाखिल करवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रवि के रूप में हुई है। सेक्टर-19 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed