फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A team come from Manali conduct successful trial of paragliding at Chamrod Patan in Pathankot

ये है पठानकोट का मिनी गोवा: पर्यटक उठा सकेंगे माउंटेन बाइक, पैराग्लाइडिंग का लुत्फ, मनाली से पहुंची टीम ने किया ट्रायल

Tue, 29 Jun 2021 07:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 29 Jun 2021 07:00 PM IST
सार

मिनी गोवा' के नाम से प्रसिद्ध पठानकोट का चमरोड़ पत्तन आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं। लोगों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए वन विभाग ने इस स्थान को पर्यटन स्थल में बदलने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
A team come from Manali conduct successful trial of paragliding at Chamrod Patan in Pathankot
चमरोड़ पत्तन में जिप लाइन और पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाते पर्यटक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मिनी गोवा के नाम से मशहूर पठानकोट के चमरोड़ पत्तन पर अब पर्यटक पॉवर पैराग्लाइडिंग और जिप लाइन ड्राइव का लुत्फ भी उठा पाएंगे। सोमवार को इसका सफल ट्रायल हो चुका है। जुलाई के अंत तक पर्यटक वहां पहुंच धारकलां की पहाड़ियों में इस एडवेंचर का मजा ले पाएंगे। इसकी पुष्टि डिवीजनल फॉरेस्ट अफसर डॉ. संजीव तिवारी ने की है। लॉकडाउन के चलते इसे बंद रखा गया था लेकिन अब गाइडलाइन का पालन करते हुए पर्यटकों के लिए इसे खोल दिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले वन विभाग ने पर्यटकों के लिए चमरोड़ पत्तन में पैराग्लाइडिग, माउंटेन बाइक की अनुमति दे दी है। जबकि, जेटस्की समेत अन्य वाटर स्पोर्ट्स की मंजूरी के लिए पर्यटन विभाग को लिखा गया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पंजाब में यह पहली साइट होगी जहां पर लोग कुदरती नजारों के साथ-साथ पैराग्लाइडिग, पॉवर पैराग्लाइडिंग, डबल जिप लाइन ड्राइव, जेटस्की और माउंटेन बाइक का आनंद ले सकेंगे। 
विज्ञापन


पावर पैराग्लाइडिंग के लिए ट्रैफिक कंट्रोल से मंजूरी के लिए लिखा
डीएफओ डॉ. संजीव तिवारी बताते हैं कि पॉवर पैराग्लाइडिंग की मंजूरी के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से अनुमति मांगी गई थी। लेकिन उन्होंने कुछ शर्तें रखी हैं। इनमें कहा गया है कि हर पैराग्लाइडर के पास जीपीएस होना चाहिए। ताकि, आसमान में एयरफोर्स या सिविल एविएशन का पैराग्लाइडर के साथ टकराव न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका डेटा एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के साथ शेयर करना होगा। डीएफओ ने बताया कि इन शर्तों को इसी महीने के आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा। मंजूरी आने तक लोकल कमेटी से अनुमति लेकर पैराग्लाइडिंग और पावर पैराग्लाडिंग शुरू करवा दी जाएगी। डबल जिप लाइन ड्राइव और माउंटेन बाइक की भी शुरूआत कर दी जाएगी।


वन विभाग के डिवीजनल फॉरेस्ट अफसर डा. संजीव तिवारी का कहना है कि वन विभाग का यही प्रयास है कि पठानकोट को पर्यटन स्थल के रूप में पहचान मिले। पंजाब में पहली बार लोग माउंटेन बाइक, पैराग्लाइडिंग और जिप लाइन जैसे एडवेंचर का आंनद उठा पाएंगे। जल्द यहां पर पैरा सेलिंग व हॉट एयर बैलून भी शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed