फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A taxi driver slapped a girl at a restaurant, when she tried to stop him, he killed the young man by hitting him on the head with an iron rod

Chandigarh News: ढाबे पर युवती को टैक्सी ड्राइवर ने मारी थप्पड़, टोकने पर युवक के सिर पर लोहे की रॉड मारकर कर दी हत्या

Wed, 05 Jun 2024 03:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
A taxi driver slapped a girl at a restaurant, when she tried to stop him, he killed the young man by hitting him on the head with an iron rod
मोहाली। ढाबे पर महिला मित्र की सहेली को टैक्सी ड्राइवर ने थप्पड़ का दिया। जब इसे लेकर युवक ने टोका तो आरोपी ड्राइवर ने सिर पर लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। यह वारदात 3 जून देर रात की है। मृतक की पहचान बलौंगी के जतिंदर सिंह के रूप में हुई है। इस वारदात में जतिंदर की मुंह बोली बहन भी जख्मी हुई है। वह खरड़ सिविल अस्पताल में भर्ती है। हत्या की वारदात को जीरकपुर की रेल विहार सोसायटी के रहने वाले जतिंदरपाल सिंह ने अंजाम दिया। आरोपी जतिंदरपाल सिंह मूलरूप से मलेरकोटला का रहने वाला है। बलौंगी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ बलौंगी थाने में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी जतिंदरपाल सिंह को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया जहां अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

दरअसल, जतिंदरपाल सिंह की महिला मित्र भी मलेरकोटला की है। जतिंदरपाल टैक्सी चलाता है उसकी महिला मित्र सहेली के साथ खरड़ क्षेत्र में पीजी रहती है। 3 जून की रात करीब 12 बजे जतिंदरपाल सिंह की महिला मित्र ने उसे फोन कर पीजी बुला लिया। जतिंदरपाल सिंह उसके पीजी पहुंचा और वहां तीनों ने शराब पी। देर रात डेढ बजे जतिंदरपाल सिंह की महिला मित्र ने उसे गेड़ी मारने के लिए कहा। वह तीनों कार में निज्जर चौक से आगे एक ढाबे पर आइसक्रीम खाने पहुंचे। वहां बलौंगी निवासी जतिंदर सिंह भी मुंह बोली बहन के साथ खाना खा रहा था। इसी बीच आरोपी जतिंदरपाल सिंह की महिला मित्र ने आइसक्रीम खाने को कहा। जतिंदरपाल ने दोनों युवतियों को आइसक्रीम दी। जतिंदरपाल सिंह की महिला मित्र की सहेली ने कहा कि उसे आइसक्रीम पसंद नहीं है। जतिंदरपाल सिंह ने उसे दूसरी आइसक्रीम दिलाई तो उसने उसे भी इन्कार कर दिया। इस पर जतिंदरपाल सिंह ने महिला मित्र की सहेली के मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया। वहीं, जतिंदर सिंह ने यह देखा तो उसने जतिंदरपाल सिंह को टोका। इस पर आरोपी जतिंदरपाल सिंह तैश में आ गया। उस समय जतिंदर सिंह मुंह बोली बहन को लेकर मोटरसाइकिल पर अपने घर की तरफ निकल गया। जतिंदरपाल सिंह ने पहले उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मारने का प्रयास किया, लेकिन दोनों भाई-बहन बचकर निकल गए। जतिंदरपाल सिंह ने दोबारा उनका पीछा किया और बलौंगी फ्लाईओवर पर उनके बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर गए। इसके बाद जतिंदरपाल सिंह गाड़ी से बाहर निकला। उसने हाथ में रॉड पकड़ी हुई थी। उसने रॉड से जतिंदर सिंह के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मुंह बोली बहन से शोर मचाया तो लोग इक्ट्ठा हो गए। आरोपी जतिंदरपाल सिंह मौके से अपनी टैक्सी लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों को सिविल अस्पताल फेज-6 पहुंचाया जहां जतिंदर सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी बहन को खरड़ अस्पताल में रैफर कर दिया। बाद में पुलिस ने मौके पर जाकर बयान दर्ज कर कार्रवाई की।
विज्ञापन


कोट
जतिंदरपाल सिंह को हत्या के बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वह दो दिन के पुलिस रिमांड पर है।
-सुमित मोर, एसएचओ बलौंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed