फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A strategy was formulated for holding the Senate elections

सीनेट चुनाव कराने के लिए बनने लगी रणनीति

Mon, 12 Oct 2020 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
A strategy was formulated for holding the Senate elections
चंडीगढ़। पुटा चुनाव होने के बाद पीयू में सीनेट चुनाव के रास्ते धीरे-धीरे खुलते जा रहे हैं। सीनेट के ग्रुप तैयारी में जुट गए हैं। रविवार को एक ग्रुप के कुछ शिक्षकों ने गोपनीय बैठक करके आगामी रणनीति तैयार की है। पीयू के अधिकारियों से मिला जाएगा और सीनेट चुनाव करवाने व सिंडिकेट की बैठक आयोजित करने के लिए कहा जाएगा। इसके बाद भी उनकी बात नहीं सुनी जाएगी तो वह दूसरा रास्ता अपनाएंगे।
विज्ञापन

सीनेट का चुनाव कोरोना के कारण स्थगित किया गया। दूसरा कारण यह भी रहा कि सीनेट में सुधार होगा। नई शिक्षा नीति के मुताबिक बोर्ड ऑफ गवर्नेंस का चयन होगा। अब तक प्रगति जाने तो यही बात निकलकर आ रही कि बोर्ड ऑफ गवर्नेंस बनाने में देरी है। ऐसे में बोर्ड नहीं बनेगा तो पीयू के संचालन के लिए वह सदन सीनेट व सिंडिकेट रहेंगी। सूत्रों का कहना है कि पीयू को आखिरकार फिर सीनेट चुनाव करवाना होगा। इस सीनेट चुनाव में पुटा के परिणाम का पूरा असर दिखेगा। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सीनेट चुनाव हुआ तो फिर से वही चाणक्य सदन में जा सकते हैं, क्योंकि उनकी पकड़ पूरे कैंपस पर है। हालांकि यह बाद की बात है, लेकिन रविवार को एक ग्रुप के शिक्षकों की हुई बैठक से अब लगने लगा है कि अचानक सीनेट चुनाव की तिथियां घोषित की जा सकती हैं ताकि प्रभावशाली लोगों को उसकी तैयारी के लिए समय ही न मिले। अगर ऐसा हुआ तो फिर सिंडिकेट के सदस्य नाराज होंगे, क्योंकि सिंडिकेट ही सीनेट चुनाव की तिथि घोषित करती है। यह प्रक्रिया केवल अंदरखाने चल रही है। देखना है कि सार्वजनिक कब होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed