फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A single unified platform will be created, soon all services will be available at one place

Chandigarh News: बनेगा सिंगल यूनिफाइड प्लेटफार्म, जल्द एक जगह पर मिलेंगी सभी सेवाएं

Mon, 19 May 2025 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
A single unified platform will be created, soon all services will be available at one place
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन अब ई-सेवा पोर्टल, सर्विस प्लस पोर्टल, ई-सम्पर्क पोर्टल और अन्य डिजिटल प्लेटफार्मों को एकीकृत कर एक सिंगल यूनिफाइड प्लेटफार्म तैयार करने जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी सरकारी सेवाएं एक ही पोर्टल के माध्यम से आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जाएं ताकि बार-बार अलग-अलग वेबसाइट्स पर जाकर सेवाएं लेने की जरूरत न पड़े।
विज्ञापन

हाल ही में इसे लेकर यूटी प्रशासन के मुख्य सचिव राजीव वर्मा ने सभी विभागों के साथ बैठक की। इस दिशा में तेजी से काम शुरू कर दिया गया है और नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) के राज्य सूचना अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समयबद्ध ढंग से इस प्लेटफार्म को तैयार करें। नए प्लेटफार्म के जरिए जन्म, मृत्यु, निवास और जाति प्रमाण पत्र, संपत्ति कर, लाइसेंसिंग, शिकायत पंजीकरण जैसे काम एक ही जगह से किए जा सकेंगे। नागरिकों को एक लॉगिन और एक इंटरफेस मिलेगा जिससे वे अपनी सभी सेवाएं ट्रैक और एक्सेस कर सकेंगे। प्रशासन का मानना है कि इस पहल से डिजिटल सेवाओं की पारदर्शिता और दक्षता दोनों बढ़ेगी। साथ ही यह कदम ''''डिजिटल इंडिया'''' मिशन को भी मजबूती देगा। आने वाले समय में चंडीगढ़ देश के स्मार्ट शहरों की कतार में और आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन


एस्टेट ऑफिस का रिकॉर्ड 90 दिन में होगा डिजिटल
एस्टेट ऑफिस इस बार रिकॉर्ड स्कैनिंग के साथ-साथ सभी दस्तावेजों की कैटलॉगिंग कर उन्हें पूरी तरह से ऑनलाइन उपलब्ध कराने की योजना है। फाइलों और आवंटियों के आवेदन की लाइव ट्रैकिंग भी डिजिटल प्लेटफॉर्म और मोबाइल एप के माध्यम से की जाएगी। इस परियोजना की जिम्मेदारी एनआईसी को सौंपी गई है। इससे पहले 2011 और 2021 में भी रिकॉर्ड को कंप्यूटर पर लाने की कोशिश की गई थी, लेकिन हर बार काम अधूरा रह गया और पूरा रिकॉर्ड डिजिटल नहीं हो सका। अधिकारियों के मुताबिक, पिछली बार कुछ प्रॉपर्टी की जानकारी जैसे रीसम्ड प्रॉपर्टी वेबसाइट पर गलत डाली गई थी, लेकिन अब उसे ठीक कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह प्रक्रिया 90 दिनों में पूरी की जाएगी। इसके बाद फाइलों की लाइव ट्रैकिंग शुरू की जाएगी, जिससे आवंटियों को पारदर्शिता के साथ तेजी से सेवा मिलेगी। इस पूरे अभियान की निगरानी यूटी के मुख्य सचिव और एस्टेट सचिव कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed