{"_id":"6957c91bd9accec7570d14b0","slug":"a-seven-year-old-girl-was-raped-under-the-pretext-of-being-given-guavas-chandigarh-news-c-59-1-asr1001-115994-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अमरूद दिलाने के बहाने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अमरूद दिलाने के बहाने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कस्बा मजीठा के पास रहने वाली सात साल की बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद से वह गायब है। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डाॅक्टरी जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि उनकी सात साल की बच्ची सरकारी स्कूल में पढ़ाई करती है। गांव में रहने वाला एक युवक उस पर बुरी नजर रखता था। 26 दिसंबर की सुबह वह अपने पति के साथ घर से बाहर गई थी। इस दौरान उनकी बेटी घर में अकेली थी। वहां आरोपी उसे अकेला देखकर पहुंच गया। अमरूद दिलाने का झांसा देकर अपने साथ सुनसान इलाके में ले गया। परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी ने वहां उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और भाग गया। दो दिन के बाद पीड़िता ने घटना के बारे में परिवार को जानकारी दी।सब इंस्पेक्टर मंजीत कौर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापे मार रही है।