फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A school bus fell down from PAP flyover on Jalandhar-Amritsar highway

जालंधर-अमृतसर हाईवे पर पुल से गिरी स्कूल बस, कई बच्चे जख्मी, ड्राइवर भी घायल

Sat, 29 Jun 2019 05:22 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 29 Jun 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
A school bus fell down from PAP flyover on Jalandhar-Amritsar highway
स्कूल बस हादसा - फोटो : एएनआई
बच्चों से भरी स्कूल बस शनिवार दोपहर अनियंत्रित होकर पीएपी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे जा गिरी। इस हादसे में कई बच्चे घायल हो गए, मगर गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और न ही बच्चों को गंभीर चोटें आई। बस स्टॉल वॉर्ट्स वर्ल्ड स्कूल अमृतसर की थी, जिसमें करीब 20 बच्चे सवार थे। ओवरब्रिज से बस सीधे टायरों के बल ही गिरी, अगर छत के बल गिरती तो ज्यादा नुकसान हो सकता था। सूचना मिलते ही मौके पर थाना रामामंडी, थाना नवी बारादरी और पीसीआर की टीमें मौके पर पहुंची, मगर कार्रवाई के दौरान पुलिस हदबंदी में उलझ गई।
विज्ञापन


बाद में थाना नवी बारादरी की पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर पीएपी चौक के पास अमृतसर के स्टॉलवॉर्ट्स वर्ल्ड स्कूल की बस बेकाबू होकर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे गिर गई। इस हादसे में कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई। स्कूल बस के ड्राइवर गुरनाम सिंह निवासी अजनाला अमृतसर ने बताया कि बस में करीब 20 बच्चे सवार थे, जिन्हें वह अमृतसर से जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर स्थित लवली यूनिवर्सिटी लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही बस पीएपी रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंची तो बस का स्टेयरिंग अचानक फ्री हो गया और बस बेकाबू होकर ओवरब्रिज के नीचे रेलवे क्रासिंग के पास जा गिरी। ड्राइवर के अनुसार उसने बस को कंट्रोल करने की बहुत कोशिश की, मगर स्पीड ज्यादा होने के कारण वह बस को कंट्रोल नहीं कर पाया। ओवरब्रिज से बस सीधे टायरों के बल ही गिरी, अगर छत के बल गिरती तो ज्यादा नुकसान हो सकता था। बस के गिरते ही चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के दौरान वहां से एएसआई भूपिंदर सिंह अपने नाके पर लगी ड्यूटी के लिए निकल रहे थे। उन्होंने हादसा देखा और पीएपी मुलाजिमों के साथ मिलकर बस में से बच्चों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही मौके पर थाना रामामंडी, थाना नवी बारादरी और पीसीआर की टीमें मौके पर पहुंची, मगर कार्रवाई के दौरान पुुलिस हदबंदी में उलझ गई। बाद में थाना नवी बारादरी की पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।


सभी बच्चे सही सलामत हैं। जिन बच्चों को मामूली चोटें लगी थी उनकी प्राथमिक चिकित्सा दी गई है। यह हादसा स्टेयरिंग फ्री होने के कारण हुआ था। इसलिए इस मामले में अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
- सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed