फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Sapera tested positive for covid-19 in Ludhiana of Punjab

पंजाब : कोरोना से बचाव के नुस्खे बताने वाला सपेरा निकला पॉजिटिव, बोला-मुझे संक्रमण कैसे होगा... मैं तो दवा देता हूं

Sun, 18 Apr 2021 04:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 18 Apr 2021 04:34 PM IST
सार

मामला पंजाब के लुधियाना के गांव ललतो कलां है, जहां शनिवार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से उसका सैंपल लिया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

विज्ञापन
A Sapera tested positive for covid-19 in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

लोगों को कोरोना से बचाव के देसी नुस्खे देने वाला सपेरा भी कोरोना संक्रमित मिला है। मामला पंजाब के लुधियाना के गांव ललतो कलां है, जहां शनिवार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से उसका सैंपल लिया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की नोडल अफसर डॉक्टर जगदीप कौर की अगुवाई में शनिवार गांव ललतों कलां के बस स्टैंड पर कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लेने के लिए कैंप लगाया गया। इस दौरान वहां पर एक सपेरा आ पहुंचा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सपेरे को अपना सैंपल देने को कहा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है देसी गाय का पंचामृत, शोध में हुआ बड़ा खुलासा, हिंदू धर्म में भी खास महत्व
विज्ञापन


सपेरे में सहयोग करने की जगह यह कहना शुरू कर दिया कि फकीरां तां लोकां दीया बीमारियां दूर करदे नें, नाले मैं तां लोकां नू कोरोना दी दवाई देणा हां। मैंनू कोरोना कित्थे होजू। सपेरे के अड़ियल रवैये को देख स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत थाना ललतों कलां पुलिस को बुलाकर सपेरे का रैपिड एंटीजन सैंपल लिया, इसमें वह पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत सपेरे को घर में एकांतवास होने के लिए कहा। उधर, डीसी वरिंदर शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए आम लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि लोग कोरोना से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें। ऐसे नीम हकीम के चक्कर में न पड़े।

835 नए संक्रमित मिले और छह की मौत 
बता दें कि लुधियाना में कोरोना संक्रमण ने शनिवार को सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। जिले में कोरोना संक्रमण 835 नए केस सामने आए है, वहीं छह संक्रमितों की मौत हुई है। अभी तक लुधियाना में कोरोना संक्रमण के कुल 42378 केस सामने आ चुके है, जबकि 36863 लोग कोरोना को मात दे चुके है। वहीं अब तक 1238 लोगों ने संक्रमण से जान गंवाई है। सक्रिय मामले भी 4277 हैं।

यह भी पढ़ें- जींद में दर्दनाक हादसा : बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटी और एक बच्चा समेत चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed