फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A retired police inspector, his son and mother have been booked for dowry and harassment.

Chandigarh News: रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर, बेटे और मां पर दहेज व उत्पीड़न का केस दर्ज

Fri, 20 Feb 2026 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
A retired police inspector, his son and mother have been booked for dowry and harassment.
-विसरा रिपोर्ट में जहर से मौत का खुलासा होने के बाद पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन


-खरड़ निवासी युवती की 2028 में हुई थी रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे से शादी

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। इस मामले में रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर सवर्ण सिंह विर्क, उनकी पत्नी गुरजीत कौर और बेटा गगनदीप सिंह विर्क को आरोपी बनाया गया है।


मामले में शुरुआती जांच में लापरवाही सामने आने पर सेक्टर-49 थाने के एसएचओ ओम प्रकाश को लाइन हाजिर किया गया। पहले महिला की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था, लेकिन हाल ही में आई विसरा रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि हुई, जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। शिकायतकर्ता इंदरपाल सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी बहन अमनदीप कौर (32) की शादी 2018 में गगनदीप से हुई थी और विवाह के बाद से ही उसे दहेज को लेकर ताने दिए जाते थे। आरोप है कि पति विदेश जाने के लिए पैसों की मांग करता था और उसका किसी अन्य महिला से संबंध भी था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। परिजनों का दावा है कि लगातार प्रताड़ना से तंग आकर अमनदीप ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed