फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A person climbed a 150 feet high tower to reach the ground, was brought down after 7 hours

Chandigarh News: जमीन के लिए डेढ़ सौ फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा व्यक्ति, सात घंटे की मशक्कत के बाद उतारा

Wed, 12 Jun 2024 06:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
A person climbed a 150 feet high tower to reach the ground, was brought down after 7 hours
चंडीगढ़। हरियाणा के जींद का एक व्यक्ति मंगलवार सुबह सेक्टर-17 पुलिस थाने के सामने कार पार्किंग में लगे करीब 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। मंगलवार सुबह उसने खुद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर इसकी सूचना दी। कहा कि पंजाब के मानसा में जमीन विवाद में उसे इंसाफ नहीं मिल रहा, इसलिए वह टावर पर चढ़ा है। उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। अब उसे पंजाब के मुख्यमंत्री से बात करनी है।
विज्ञापन

सूचना पाते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस, प्रशासन अधिकारी और पंजाब मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच गए। टावर पर चढ़े व्यक्ति की पहचान जींद के शामलो गांव निवासी विक्रम ढिल्लो के रूप में हुई। विक्रम ने धमकी दी कि अगर उसे जबरन नीचे उतारने की कोशिश की गई तो वह टावर से कूद जाएगा। करीब 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मुख्यमंत्री पंजाब के ओएसडी से उसकी फोन पर बात करवाई। उसके बाद उसे हाइड्रोलिक क्रेन के जरिए नीचे उतारा गया। विक्रम ने बताया कि उसने कुछ समय पहले मानसा (पंजाब) के जटाना गांव में मकान बनाने के लिए कुछ जमीन खरीदी थी लेकिन जमीन बेचने वाले लोग उसे कब्जा नहीं दे रहे। वह पंजाब ही नहीं बल्कि हरियाणा के भी थानों में भी चक्कर लगाता रहा लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। कुछ दिन पहले जब वह खरीदी गई जमीन देखने गया तो उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। उसके कंधे में फ्रेक्चर आ गया लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह को अपनी शिकायत देने के लिए कई दिनों से चक्कर काट रहा था लेकिन इसमें भी कामयाबी नहीं मिली। इन्हीं कारणों से उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। विक्रम सुबह करीब 5 बजे सेक्टर-17 के बस स्टैंड पहुंचा और यहां पास ही में पार्किंग में बने टावर के ऊपर चढ़ गया। वह अपने साथ एक बैग भी लेकर गया था, जिसमें पानी की बोतलें और कुछ कपड़े व अन्य जरूरी सामान था। सुबह करीब 7 बजे उसने कंट्रोल रूम में फोन किया। करीब साढ़े 7 बजे पुलिस पीसीआर मौके पर पहुंची तो विक्रम ने कहा कि उसे उतरने के लिए मत कहना। देखते ही देखते यह मामला आग की तरह पूरे शहर में फैल गया। सूचना पाते ही पुलिस सहित प्रशासन के कई अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। विक्रम ने खुद ही अपना मोबाइल नंबर नीचे खड़े पुलिस व अन्य लोगों को बताया, जिसके बाद उसके साथ पुलिस ने फोन पर संपर्क करना शुरू कर दिया। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड, हाईड्रोलिक क्रेन और एंबुलेंस भी मौके पर बुला ली गई। पुलिस ने पहले टावर के पास क्रेन लगाने का प्रयास किया ताकि उसे नीचे उतारा जा सके लेकिन विक्रम की धमकी के बाद पुलिस ने संयम से काम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed