फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A patient suicide by jumping from second floor in Mulana

परिजनों के सामने बेड से उठा मरीज और दूसरी मंजिल से लगा दी छलांग, ये वजह आई सामने

Wed, 05 Dec 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुलाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुलाना (हरियाणा) Updated Wed, 05 Dec 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
A patient suicide by jumping from second floor in Mulana
मामले की कार्रवाई करती पुलिस

हरियाणा के मुलाना में एक मरीज ने परिजनों के सामने कूद कर जान दे दी। एमएम अस्पताल मुलाना में भर्ती मरीज सुबह अपने वार्ड से उठा और दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। सिर रैंप से टकराने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


मरीज के ससुर ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर खिड़की से कूद गया। बताया जाता है कि यह मरीज गांव ध्योडंग की मौजूदा महिला सरपंच का पति पूर्णचंद था और शराब पीने का आदी था। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पूर्णचंद की 16 साल की बेटी व 14 साल का एक बेटा है। 
विज्ञापन


पूर्णचंद निवासी गांव ध्योडंग, लाडवा जिला कुरुक्षेत्र के ससुर फूलचंद निवासी संभालखा साहा ने बताया कि उसका दामाद पूर्णचंद मानसिक रूप से बीमार होने के कारण दो दिसंबर से एमएम अस्पताल मुलाना में सी-ब्लाक में दाखिल था, जो कि अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित है। मंगलवार सुबह अचानक पूर्णचंद अपने बैड से उठकर भागने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फूलचंद के अनुसार उसने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन पूर्णचंद हाथ छुड़वाकर वहां से भागा व खिड़की से छलांग लगा दी। पूर्णचंद का सिर सीधा रैंप पर टकराया और काफी खून बह जाने से उसकी की मौत हो गई। 

ससुर फूलचंद के अनुसार पूर्ण चंद पिछले तीन-चार सालों से शराब का अत्यधिक सेवन करने लगा था। अब वह इतना आदी हो चुका था कि शराब के बिना रह नहीं सकता था। कई दिन से वह तनाव में था, जिसके चलते उसे पहले भी उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया था, लेकिन उसने शराब नहीं छोड़ी। पिछले कुछ समय से पूर्णचंद अपना मानसिक संतुलन खोने लगा था। अब रविवार को एमएम अस्पताल में दाखिल कराया था। परिवार में किसी प्रकार का विवाद भी नहीं था।

पूर्णचंद मानसिक रूप से बीमार था। उसके ससुर फूलचंद के बयानों के आधार पर कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।-कमलजीत सिंह, जांच अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed