फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Patient Jumped From The Third Floor Of Hospital In Rewari

उधर खाना लेने गई पत्नी, इधर अस्पताल में भर्ती पति ने उठा लिया खौफनाक कदम, सभी हैरान

Tue, 16 Jul 2019 01:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Jul 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
A Patient Jumped From The Third Floor Of Hospital In Rewari
सांकेतिक तस्वीर

रेवाड़ी के पायलट चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज ने पैर में संक्रमण होने से परेशान होकर सोमवार को तीसरी मंजिल की खिड़की से कूद गया। घायल को तुरंत इमरजेंसी में भर्ती किया गया, लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मॉडल टाऊन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


नई आबादी निवासी 42 वर्षीय राजकुमार 12 जुलाई से निजी अस्पताल में भर्ती था। उसके पैर में संक्रमण था। जिसका इलाज चल रहा था। सुबह के समय राजकुमार की पत्नी घर पर खाना लेने गई थी। इसी दौरान राजकुमार खिड़की से कूद गया। पत्नी ने कहा है कि उसे नहीं पता की पति ने क्यों आत्महत्या की है। जब वह खाना लेकर वापस आ रही थी, तब किसी ने उसको ये सूचना दी। 
विज्ञापन


मॉडल थाना एएसआई और मामले के जांच अधिकारी गोविंद सिंह ने कहा कि परिजनों ने सामान्य कार्रवाई करवाई है। कोई शिकायत नहीं दी गई है। एएसआई के मुताबिक परिजनों का कहना है कि राजकुमार पैर में संक्रमण होने के कारण दिमागी रूप से परेशान था। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed