फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A new hub for buses from five states, including Punjab, will be built in Manimajra.

Chandigarh News: मनीमाजरा में बनेगा पंजाब सहित पांच राज्यों की बसों का नया केंद्र

Tue, 29 Sep 2026 02:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
A new hub for buses from five states, including Punjab, will be built in Manimajra.
राजबीर सिंह राणा
विज्ञापन

चंडीगढ़। मनीमाजरा में अब लोकल ही नहीं, पांच राज्यों की बसों के लिए नया ट्रांसपोर्ट हब बनाने की तैयारी है। नगर निगम हाउसिंग बोर्ड चौक के पास छह एकड़ जमीन पर 80 से 100 करोड़ रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड बस टर्मिनस बनाने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है।
यहां से मनीमाजरा-पंचकूला क्षेत्र के लिए लोकल बसों के साथ पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए बसें चलाने की योजना है। टर्मिनस की रोजाना 15 हजार यात्रियों की क्षमता होगी और एक समय में 20 से 25 बसें खड़ी हो सकेंगी। इसके बनने से पंचकूला और आसपास के यात्रियों को अंतरराज्यीय बसों के लिए सेक्टर-43 स्थित आईएसबीटी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रस्तावित टर्मिनस से रायपुररानी, शहजादपुर, नारायणगढ़, जीरकपुर, डेराबस्सी, लालड़ू, बनूड़ और राजपुरा के लिए लोकल बस सेवाओं को भी जोड़ा जाएगा। इससे मनीमाजरा के साथ पंचकूला और आसपास के इलाकों के यात्रियों को बस सेवा का नया विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन

मनीमाजरा में अभी लोकल बसों के लिए छोटा बस स्टैंड है।
यहां मुख्य रूप से मनसा देवी और चंडीगढ़ से आने-जाने वाली बसें मिलती हैं। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, यूपी और उत्तराखंड के लिए यहां से बस सेवा नहीं है। मौजूदा स्टैंड से रोज करीब पांच हजार यात्री आते-जाते हैं। बसों के कारण आसपास की सड़कों पर जाम लगता है। यात्रियों के बैठने, पार्किंग और साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। बसों की एंट्री और एग्जिट भी अव्यवस्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड चौक के पास छह एकड़ जमीन पर इंटीग्रेटेड बस टर्मिनस बनाने की प्रपोजल तैयार की गई है।
परियोजना पर 80 से 100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। केंद्र और प्रशासन से 25-25 फीसदी और निगम की ओर से 50 फीसदी राशि जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed