लाखों वाहन चालकों को राहत जल्द: बुड़ैल जेल रोड पर बनेगा 55 मीटर लंबा पुल, चंडीगढ़-मोहाली का रास्ता होगा सुगम
चंडीगढ़ से मोहाली की ओर जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से लगातार पुल बनाने की मांग उठ रही थी। बता दें कि जेल रोड पर बने छोटे से पुल के दोनों ओर की सड़क करीब 100 फीट चौड़ी है। यह सड़क फेज-8 पीएसईबी और फेज-9 की लाइटों से चंडीगढ़ बुड़ैल जेल जाने वाली सड़क को जोड़ती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) छह साल बाद पंजाब स्टेट एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) से चंडीगढ़ बुड़ैल जेल को जोड़ने वाली लिंक रोड के एन-चो पर एक समानांतर पुल बनाने जा रहा है। यह पुल जेल रोड को सीधे मोहाली से जोड़ेगा।
इसके बनने से मोहाली के वाईपीएस चौक से आने वाले ट्रैफिक को रांग साइड होकर यहां से नहीं गुजरना पड़ेगा। तीन करोड़ से बनने वाला यह पुल करीब 55 मीटर लंबा होगा। गमाडा के एक्सईएन के अनुसार पुल का एस्टीमेट तैयार कर प्रशासनिक अप्रूवल के लिए भेजा जा चुका है। इसकी मंजूरी मिलते ही टेंडर लगाया जाएगा। इसके बाद पुल का काम शुरू हो जाएगा। बता दें कि इस पुल से रोजाना एक लाख से ज्यादा वाहन गुजरते हैं।
लगातार उठ रही थी पुल की मांग
चंडीगढ़ से मोहाली की ओर जाने वाले इस रास्ते पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से लगातार पुल बनाने की मांग उठ रही थी। बता दें कि जेल रोड पर बने छोटे से पुल के दोनों ओर की सड़क करीब 100 फीट चौड़ी है। यह सड़क फेज-8 पीएसईबी और फेज-9 की लाइटों से चंडीगढ़ बुड़ैल जेल जाने वाली सड़क को जोड़ती है। साल 2018 में इस पुल की योजना को प्रस्तावित किया गया था।
रांग साइड से निकलते हैं वाहन चालक
वाईपीएस चौक की ओर से आने वाले वाहन चालक फेज-9 में अपने घर जाने के लिए गलत दिशा में गाड़ी चलाते हैं। इससे चंडीगढ़ की ओर से आने वाले ट्रैफिक में बाधा आती है। वहीं, चंडीगढ़ से आने वाले वाहन चालक भी वाईपीएस स्कूल की ओर जाने के लिए यहीं से यू-टर्न ले लेते हैं, जिससे मोहाली से आने वाले ट्रैफिक में बाधा आती है।
दुर्घटना का भी रहता है डर
मोहाली और चंडीगढ़ से आने वाली सड़क पर डिवाइडर बने हैं, जिससे आवागमन सुरक्षित हो जाता है लेकिन जैसे ही 100 फीट चौड़ी सड़क पुल पर मिलती है, डिवाइडर खत्म हो जाता है। वाहन चालक तेजी से यूटर्न ले लेते हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
मोहाली में बनेंगे दो और पुल
गमाडा के एक अधिकारी ने बताया कि एक नया पुल गांव बलौंगी के पास बनाया जाएगा। पहले यह यह सिंगल था। अब एक दूसरा पुल ठीक साथ में बनाया जाएगा। इसकी लंबाई 120 मीटर होगी। इस पर करीब 9.30 करोड़ खर्च होंगे। इसका एस्टीमेट अधिकारियों के पास भेजा जा चुका है। इसके अलावा नाइपर के पास एक नया पुल बनाया जा रहा है, जिससे नाइपर और हॉकी स्टेडियम को जोड़ने वाली रोड का ट्रैफिक आसानी से आ-जा सकेगा। इस पुल की लंबाई 80 मीटर होगी। इसके साथ सेक्टर-67-68 से आने वाली रोड को सीधा कर ड्यूल कैरिवे बनाया जाएगा। इस पर करीब 17 करोड़ खर्च होंगे।