फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A new bet by five student organizations, they came together in the field

Chandigarh News: पांच छात्र संगठनों का नया दांव, एकजुट होकर मैदान में उतरे

Thu, 28 Aug 2025 11:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
A new bet by five student organizations, they came together in the field
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव अब दिलचस्प होने लगा है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है, छात्र संगठनों के नए दांव और पैंतरे भी सामने आने लगे हैं। वीरवार को नामांकन वापस लेने से पहले पंजाब यूनिवर्सिटी के पांच छात्र संगठनों ने अपना बड़ा दांव खेला। सोपू (गुरनूर गुट), स्टूडेंट फ्रंट , एबीवीपी फ्रंट, पुसू (आकाश गुट) और हिम्सू ने एकजुट होकर चुनावी दंगल में उतरने का फैसला लिया। इन पांचों दलों ने संयुक्त रणनीति बनाते हुए प्रधान, उप प्रधान, महासचिव और संयुक्त सचिव के पद पर अपने मजबूत कैंडिडेट तय कर लिए।
विज्ञापन

इसमें स्टूडेंट्स फ्रंट से सुमित प्रधान के लिए, एबीवीपी फ्रंट से नवीन कुमार वाइस प्रेजिडेंट के लिए, सोपू (गुरनूर गुट) से अभिषेक डागर जनरल सेक्रेटरी पद के लिए और पुसू (आकाश गुट) से सिद्धार्थ बूरा ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। हिम्सू ने बिना किसी शर्त के गठबंधन किया है। वह पूरे गठबंधन को सहयोग करेगा।नामांकन वापस लेने से पहले एकजुट हुए छात्र संगठनों ने एक साथ शक्ति प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

इसमें सिद्धार्थ बूरा और सुमित शर्मा को एनएसयूआई से बहुत उम्मीदें थी लेकिन उन्हें निराशा मिली। सुमित को पिछले साल प्रेसिडेंट रह चुके अनुराग दलाल का भी समर्थन हासिल है। हालांकि सोपू, एबीवीपी और पुसु के दूसरों गुटों ने अपने अलग कैंडिडेट उतारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन एकजुट पांच छात्र संगठनों का सामना अपने दम पर अलग-अलग चुनाव लड़ रहे एएसएपी, एनएसयूआई, सोई और एबीवीपी से है। ये चारों दल अकेले ही अपने कैंडिडेट पर फोकस कर स्टूडेंट्स का वोट हासिल करने की रणनीति बनाने में जुटे हैं।
एनएसयूआई तीन गुटों में बंटा
एनएसयूआई के कई टुकड़े हो चुके हैं। एनएसयूआई के लुबाना ग्रुप, रंधावा और ढिल्लों तीन ग्रुप हैं। तीनों एक दूसरे पर तंज कस रहे हैं। तीनों अपने अपने कैंडिडेट का समर्थन कर रहे हैं। प्रभजोत सिंह गिल को प्रेसिडेंट पद का उम्मीदवार चुनने के लिए बाद कुछ सदस्यों ने नाराजगी जताई और वे दूसरे संगठनों का समर्थन कर रहे हैं या आजाद कैंडिडेट उतार दिए हैं। इसका फायदा दूसरे ग्रुपों को मिलने की उम्मीद है।



ये चेहरे इन पदों पर उतरे हैं पीयू चुनावी मैदान में
सोपू (बलराज सिंह गुट) से प्रेसिडेंट पद के लिए अरदास कौर, एबीवीपी से गौरव वीर सोहल, पूसू (भूपेंदर गुट) सेने एचपीएसयू के साथ आर्यन वर्मा को ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए, एएसएपी से प्रेसिडेंट पद के लिए मनकीरत सिंह, एनएसयूआई से प्रेसिडेंट पद के लिए प्रभजोत सिंह गिल, सोई से प्रेसिडेंट पद के लिए सीरत कौर, सत्थ से वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए अश्मीत सिंह मैदान में होंगे। पीएसयू ललकार से जोबनप्रीत सिंह और अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट से नवनीत कौर प्रधान पद के लिए उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed