{"_id":"6a384d877974ca1b8d051a1d","slug":"a-musical-gathering-on-world-music-day-young-artists-cast-a-musical-spell-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1051798-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: विश्व संगीत दिवस पर सुरों की महफिल, युवा कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: विश्व संगीत दिवस पर सुरों की महफिल, युवा कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-38 स्थित रानी लक्ष्मीबाई महिला भवन में 21 जून, 2026 को विश्व संगीत दिवस पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसका आयोजन चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अकादमी की अध्यक्ष सुखमिंदर कौर बराड़ ने किया। उन्होंने संगीत को सांस्कृतिक सद्भाव और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।
अकादमी नई प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और भारतीय संगीत विरासत को संरक्षित कर रही है। यह कार्यशालाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से किया जा रहा है। पिछले दो महीनों से चल रही कार्यशालाओं के करीब 40 प्रतिभागियों ने प्रदर्शन किया। इन कार्यशालाओं का संचालन सुखविंदर सिंह और बिंता भगानिया ने किया था। युवा और वरिष्ठ प्रतिभागियों ने शास्त्रीय, लोक और समकालीन संगीत प्रस्तुत किया। विभिन्न वाद्य यंत्रों पर भी शानदार प्रदर्शन हुआ, जिसे दर्शकों ने सराहा।