फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A message of brotherhood and happiness: Eid celebrated with devotion in Zirakpur

भाईचारे और खुशियों का पैगाम: जीरकपुर में अकीदत के साथ मनाई गई ईद

Sun, 22 Mar 2026 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
A message of brotherhood and happiness: Eid celebrated with devotion in Zirakpur
जीरकपुर। जीरकपुर में शनिवार को ईद का पावन पर्व पूरे उत्साह, उल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही शहर में त्योहार की रौनक देखने को मिली। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर मस्जिदों में पहुंचकर ईद की नमाज अदा की और देश में अमन-चेन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं मांगीं।
विज्ञापन


शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजी जुटे। फिरदौस मस्जिद, भबात और बलटाना क्षेत्र की मुख्य मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।
विज्ञापन


मौलाना शमशाद अहमद ने नमाज के बाद अपने संदेश में कहा कि ईद आपसी प्रेम, त्याग, सद्भावना और इंसानियत का पर्व है। सभी शहरवासियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए समाज में शांति और एकता बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईद के मौके पर मस्जिदों के बाहर सुरक्षा और यातायात के भी उचित प्रबंध किए गए थे। नमाज के बाद बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने घरों में सेवइयों और मिठाइयों के साथ मेहमानों का स्वागत किया और त्योहार की खुशियां साझा कीं। ईद के इस पावन अवसर पर पूरे शहर में सौहार्द और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली, जिसने सामाजिक एकता को और मजबूत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed