{"_id":"6ad3d0792c9d794e7c0c5d96","slug":"a-message-of-a-secure-future-through-the-nps-for-msme-employees-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1152190-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एमएसएमई कर्मचारियों को एनपीएस से सुरक्षित भविष्य का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एमएसएमई कर्मचारियों को एनपीएस से सुरक्षित भविष्य का संदेश
विज्ञापन
पीएचडी हाउस में जागरूकता सत्र, सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय सुरक्षा पर दिया जोर एफआरडीए के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में पेंशन योजना अपनाने के लिए किया प्रेरित
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) में कार्यरत कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय सुरक्षा देने और पेंशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शनिवार को पीएचडी हाउस में जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के पंजाब स्टेट चैप्टर ने पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के सहयोग से ‘नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस)-एमएसएमई कार्यबल के लिए सुरक्षित भविष्य का निर्माण’ विषय पर कार्यक्रम किया।
सत्र में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, व्यापारियों और एमएसएमई से जुड़े लोगों को सेवानिवृत्ति योजना, वित्तीय सुरक्षा और एनपीएस के दीर्घकालिक लाभों की जानकारी दी गई। पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष रजनीश बंसल ने क्षेत्रीय आर्थिक विकास में छोटे व्यवसायों और व्यापारिक इकाइयों की भूमिका बताई। पीएफआरडीए के उप महाप्रबंधक सुधीर सिंह ने एमएसएमई और असंगठित क्षेत्रों में पेंशन व सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने व्यवस्थित सेवानिवृत्ति योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने और एनपीएस अपनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने की जरूरत बताई।