अमृतसर: कोरोना के खौफ के बीच फ्लाइट में मृत मिला यात्री, फेफड़े और किडनी में था संक्रमण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर एशिया की फ्लाइट से मलेशिया से अमृतसर आ रहा एक व्यक्ति शनिवार रात को विमान में मृत मिला। उसकी पहचान गुरदासपुर के 41 वर्षीय हुकुम सिंह के रूप में हुई है। उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका के कारण सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने पहले पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया।
इस पर अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टरों को पर्सनल प्रोटेक्शन किट उपलब्ध करवाईं। इसके बाद देर शाम उसका पोस्टमार्टम किया गया। हालांकि एसएमओ का कहना है कि पुलिस द्वारा दस्तावेज देर से भेजने के कारण पोस्टमार्टम में देरी हुई।
हुकुम सिंह गुरदासपुर जिले की तहसील बटाला के गांव गंडेके का रहने वाला था। मृतक के भाई हरपाल सिंह के अनुसार हुकुम पांच महीने पहले 23 अक्तूबर 2019 को मलेशिया में काम की तलाश में गया था। दो दिन पहले उसने फोन कर कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है।
वह वापस आ रहा है। शनिवार को वह वहां से अमृतसर के लिए रवाना हुआ था। रात 12.30 बजे जब फ्लाइट अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंची तो उसकी मौत हो चुकी है। एयरपोर्ट से शव आईवीवाई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। रविवार को पुलिस ने उसे सूचना दी कि उसके भाई की फ्लाइट में ही मौत हो गई है।
किडनी और फेफड़े थे संक्रमित
सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. अरुण शर्मा ने बताया कि मृतक की मेडिकल हिस्ट्री उन्होंने देखी है। एयरपोर्ट सहित मलेशिया में हुई टेस्ट रिपोर्ट में यह स्पष्ट है कि हुकुम सिंह को फेफड़ों व किडनी का संक्रमण था। यह ही उसकी मौत की वजह बनी। यह कहना जल्दबाजी होगी कि वह कोरोना वायरस संक्रमित था। इसकी पुष्टि के लिए उसका थ्रोट स्वैब लेकर जांच के लिए अमृतसर में मेडिकल कॉलेज स्थित इंफ्लुएंजा लैब भेज रहे हैं। साथ ही मरीज का विसरा जांच के लिए मोहाली स्थित लैब भेजा जाएगा।
तरनतारन में मिली कोरोना की संदिग्ध
जिले के सीमावर्ती क्षेत्र भीखीविंड में एक महिला में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। यह महिला बहरीन से लौटी है। सूत्रों के अनुसार महिला के पति में भी सेहत विभाग को कोरोना के लक्षण दिखाई दिए हैं।