{"_id":"5d8b65078ebc3e016f0b26d5","slug":"a-man-fire-himself-in-front-of-police-in-khanna-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"खन्ना में पुलिस के सामने युवक ने लगाई आग, एसएसपी ने बिठाई जांच, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खन्ना में पुलिस के सामने युवक ने लगाई आग, एसएसपी ने बिठाई जांच, जानें वजह
Wed, 25 Sep 2019 08:21 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 25 Sep 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खन्ना के वार्ड नंबर-1 राहौण में प्लाट के विवाद में मंगलवार को सिटी थाना वन के एसएचओ लाभ सिंह और पुलिस फोर्स के सामने एक व्यक्ति द्वारा खुद को आग लगाने के मामले में एसएसपी खन्ना गुरशरणदीप सिंह ने कड़ा संज्ञान लेते हुए इसकी जांच बिठा दी है।
विज्ञापन
जांच का जिम्मा एसपी (एच) तेजिंदर सिंह संधू को सौंपा गया है। उन्हें जितनी जल्दी हो सके रिपोर्ट सबमिट करने की हिदायत दी गई है। इस मामले में एसएसपी ग्रेवाल के रवैये के बाद संभावना जताई जा रही है कि इसकी गाज एसएचओ पर किसी भी समय गिर सकती है।
विज्ञापन
प्लाट के विवाद में सिटी थाना वन की पुलिस का जो रोल रहा उसे लेकर खन्ना पुलिस विवादों में घिर गई है। साथ ही एक व्यक्ति की जान भी जा सकती थी। घटना में आग से करीब 50 फीसदी झुलसा कुलवीर सिंह राजिंदरा अस्पताल में उपचाराधीन है। परिवार के अनुसार डॉक्टरों ने अब भी उसकी जान को खतरा बताया है।
विज्ञापन
कुलवीर के बेटे दीपओंकार सिंह ने कहा कि पुलिस की धक्केशाही की वजह से उसके पिता की जान खतरे में है। उसके पिता करीब 50 फीसदी जल चुके हैं। अब भविष्य में वे कोई कामकाज भी नहीं कर सकते। इस पूरे मामले में पुलिस के सीनियर अधिकारियों को सख्त एक्शन लेते हुए संबंधित एसएचओ को तुरंत सस्पेंड करना चाहिए। पुलिस को मौके पर लाने वाले दूसरे पक्ष के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें इंसाफ नहीं दिया तो वे धरने-प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।