{"_id":"5d1b6a408ebc3e3cd13c4bea","slug":"a-man-died-in-bathinda-due-to-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में बारिश से छत गिरी, सो रहे दंपती दबे, पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा में बारिश से छत गिरी, सो रहे दंपती दबे, पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल
Tue, 02 Jul 2019 08:12 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 02 Jul 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बठिंडा जिले के गांव ढेलवां में सोमवार रात बारिश के कारण एक मकान की छत गिर गई। मलबे में दबकर अजमेर सिंह (70) की मौके पर मौत हो गई और पत्नी मनजीत कौर गंभीर घायल हो गईं। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपती के मकान की छत कच्ची थी। सोमवार रात को आई बारिश में मकान की छत गिर गई। मलबे में दबने से बुजुर्ग अजमेर सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी मनजीत कौर गंभीर घायल हो गई।
विज्ञापन
गांव वासियों ने मनजीत कौर को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। गांव निवासी गुरसेवक सिंह ने बताया कि बुजुर्ग दंपति का एक बेटा था। उसकी पंद्रह वर्ष पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन
उधर, मौसम विभाग के अधिकारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि सोमवार रात 29 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।