फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A man commits suicide in Patiala with his wife and two child

गाड़ी के शीशे पीटते रहे मासूम, ऐसे कोचिंग मालिक ने पत्नी और दो बच्चों संग कर ली आत्महत्या

Sun, 07 Apr 2019 10:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 07 Apr 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
A man commits suicide in Patiala with his wife and two child
नहर से कार को बाहर निकालते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला

एक नामी इमीग्रेशन एंड आइलेट्स कोचिंग इंस्टीट्यूट के मालिक ने अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ शनिवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सभी शवों को नहर से निकाल लिया है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता।

विज्ञापन


 मृतकों की पहचान परमवीर सिंह (42) निवासी आदर्श कालोनी भादसों रोड, उनकी पत्नी दीपशिखा, चार साल के बेटे सुशांत और सात साल की बेटी लीजा के तौर पर हुई है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद रहे शंकर ड्राइवर्स क्लब के प्रधान शंकर भारद्वाज ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे लाल रंग की फोर्ड एंडेवर कार तेज रफ्तार के साथ पटियाला-नाभा रोड पर भाखड़ा नहर की तरफ आई। 
विज्ञापन


देखते ही देखते चालक ने कार को उस साइड से नहर में गिरा दिया, जहां पर कोई ग्रिल नहीं लगी है। कार में चालक, एक महिला और दो बच्चे सवार थे। यह देखते ही मौके पर मौजूद गोताखोर नहर में कूदे, लेकिन कार सवारों को बचा नहीं सके। चारों के शवों को नहर से बाहर निकाला गया। गोताखोर शंकर ने बताया कि बच्चे कार की खिड़की के शीशों पर हाथ मार रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

A man commits suicide in Patiala with his wife and two child
सांकेतिक तस्वीर

सूत्रों के अनुसार परमवीर सिंह ने इमीग्रेशन के लिए लोगों से पैसे ले रखे थे, लेकिन वह उन्हें बाहर भेज नहीं पाया था और लोग उससे अपने पैसे वापस मांग रहे थे।

वहीं सिटी वन डीएसपी योगेश कुमार के मुताबिक परमवीर सिंह के खिलाफ किसी प्रकार की कोई शिकायत पुलिस के पास पेंडिंग नहीं है। परमवीर सिंह एक बड़े परिवार से थे। उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

स्कूली यूनिफार्म में मिली बच्चों की लाशें
परमवीर सिंह के बच्चे सुशांत और लीजा पटियाला के डीएवी स्कूल में पढ़ते थे। लीजा दूसरी क्लास और सुशांत नर्सरी का छात्र था। स्कूल की छुट्टी डेढ़ बजे होती है लेकिन पुलिस के मुताबिक परमवीर पहले ही बच्चों की छुट्टी करवाकर ले गया था।

दोनों बच्चे स्कूल यूनिफार्म पहने थे। डीएसपी ने कहा कि पुलिस की ओर से परमवीर सिंह के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पता लगाया जा रहा है कि वह कहां से आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed