फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A locked house was broken into, thieves made away with foreign currency, cash and other items

Chandigarh News: बंद घर में लगाई सेंध, विदेशी करंसी पर किया हाथ साफ

Mon, 13 May 2024 06:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
A locked house was broken into, thieves made away with foreign currency, cash and other items
चंडीगढ़। चोरों ने सेक्टर-20सी में स्थित एक ताला बंद घर को निशाना बनाते हुए विदेशी करंसी, नकदी सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत के आधार पर सेक्टर-19 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी बहन सेक्टर-20सी में रहती है। वह अपने घर से बाहर थी। बीती 8 मई को अज्ञात आरोपियों ने उसकी बहन के घर के ताले तोड़े। जब वह वहां पहुंची तो गेट सहित अन्य कमरों के ताले टूटे हुए थे और घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। छानबीन करने पर पता चला कि घर में रखी करीब 15 हजार रुपये की नकदी सहित एसबीआई बैंक की पासबुक और एक हजार इंग्लैंड पाउंड गायब थे। इस बारे में पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया गया, जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस अन्य जांच टीमें घटनास्थल पर पहुंची और मामले में जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed