फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A local youth was beaten to death in a dispute between two Nigerian youths

Chandigarh News: दो नाइजीरियन युवकों के विवाद में स्थानीय युवक को पीट पीटकर अधमरा किया

Fri, 27 Jun 2025 12:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
A local youth was beaten to death in a dispute between two Nigerian youths
खरड़। लुधियाना रोड पर टोल प्लाजा के निकट वीरवार देर शाम दो नाइजीरियन युवकों के साथ एक स्थानीय युवक की झड़प हो गई। इस विवाद में स्थानीय युवक को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। बेहोश युवक को कुछ लोगों ने अपनी कार में अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव भागो माजरा में चौटाला फॉर्म को जाने वाली सड़क पर दो नाइजीरियन युवकों की एक स्थानीय युवक के साथ कहासुनी हो गई। इसमें दोनों नाइजीरियन युवकों ने स्थानीय युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। अपने आप को बचाने के लिए युवक मौके से भागा लेकिन दोनों नाइजीरियन युवकों ने उसका पीछा करके उसे घेर लिया और बुरी तरह पीट पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस हमले में घायल युवक मौके पर बेहोश हो गया सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों ने अपनी कार से उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर देखकर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। घरुआ पुलिस स्टेशन के इंचार्ज बलविंदर सिंह से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में अभी सूचना प्राप्त हुई है लेकिन घायल युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर एक कार को अपने कब्जे में लिया है। पीजी में यह नाइजीरियाई युवक रहते हैं उसके मालिक वह कुछ किराएदारों को भी पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है जांच के बाद आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed