फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A late-night operation was conducted, six vehicles were seized, and 21 drivers were issued challans (fines)

Chandigarh News: रात को चलाया अभियान, छह वाहन जब्त, 21 के किए चालान

Mon, 15 Dec 2025 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
A late-night operation was conducted, six vehicles were seized, and 21 drivers were issued challans (fines)
मोहाली। पंचायत समिति चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के उद्देश्य से पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इसी कड़ी में शनिवार देर रात 9 से 12 बजे तक सब डिवीजन सिटी-1 क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 21 ट्रैफिक चालान जारी किए गए। तीन कारें और तीन दोपहिया वाहन जब्त किए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई कर धारा 173 बीएनएस के तहत चार व्यक्तियों के खिलाफ प्रिवेंटिव कार्रवाई भी की। अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति का डोप टेस्ट कराया गया। उसमें नशीले पदार्थों के सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद थाना फेज-1 मोहाली में एफआईआर दर्ज की गई। आरोपी की पहचान यशपाल निवासी मकान नंबर 5584-ए, सेक्टर-56 चंडीगढ़ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

यह अभियान एसपी सिटी मोहाली दिलप्रीत सिंह के निर्देशन और निगरानी में आयोजित किया गया, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो। पुलिस ने 3बी2 मार्केट सहित क्षेत्र की अन्य प्रमुख बाजारों में नाके लगाकर सघन जांच की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन तलाशी ली गई। पुलिस का मुख्य उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण बनाना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में भी ऐसे विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस मौके पर डीएसपी सिटी-1 पृथ्वी सिंह चाहल सहित विभिन्न थानों के एसएचओ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed