फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Jammu and Kashmir youth was duped of Rs 4 lakh in the name of getting an Australian visa

Chandigarh News: ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने के नाम पर जम्मू-कश्मीर के युवक से 4 लाख ठगे

Fri, 23 May 2025 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
A Jammu and Kashmir youth was duped of Rs 4 lakh in the name of getting an Australian visa
चंडीगढ़। विदेश भेजने के नाम पर चार लाख रुपये की धोधाधड़ी के मामले में इमिग्रेशन कंपनी के मालिक और अन्य के खिलाफ सेक्टर-17 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह, अनमोल संधू और अन्य के रूप में हुई है। आरोपी सेक्टर-22 में प्लैनट गाइड ओवरसीज नाम से इमिग्रेशन कंपनी चलाते हैं।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर निवासी जसविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए प्लैनट गाइड ओवरसीज में बात की, जहां नेहा नाम की युवती से उसकी बात हुई। नेहा ने वीजा लगवाने से पहले सात लाख और बाद में सात लाख रुपये देने के लिए कहा। पीड़ित ने चार लाख रुपये एडवांस के तौर पर दिए, लेकिन जसविंदर को न विदेश भेजा गया और न ही रुपये वापस किए। इसके बाद जसविंदर सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed