{"_id":"5d1b69688ebc3e3ce21ddb98","slug":"a-jalandhar-boy-got-job-in-dubai-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारों ने मारे ताने तो युवक ने खाई कसम, अब दुबई बैंक में मिली लाखों की सैलरी वाली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदारों ने मारे ताने तो युवक ने खाई कसम, अब दुबई बैंक में मिली लाखों की सैलरी वाली नौकरी
Tue, 02 Jul 2019 08:17 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 02 Jul 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
दुबई बैंक में मिली नौकरी
- फोटो : अमर उजाला
अपने ही रिश्तेदार की कही बात इस कदर दिल को चोट पहुंचा गई कि छात्र ने करतारपुर से दुबई बैंक में नौकरी पाने का सफर तय कर डाला। करतारपुर के रहने वाले आकाशपाल की दुबई इस्लामिक बैंक में 1.20 लाख के मासिक पैकेज पर अकाउंटेंट की पोस्ट पर प्लेसमेंट हुई है। उसके पिता राम आसरे 39 वर्षों से कारपेंटर का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
आकाशपाल को पढ़ाई का शौक तो था लेकिन वह औसत छात्र था। लेकिन एक दिन अपने किसी रिश्तेदार की बात ने उसे इतना प्रभावित किया कि उसने जिंदगी में कुछ कर गुजरने का मन बना लिया। आकाशपाल ने बताया कि जब वह 7वीं में पढ़ता था। उस समय उसके एक रिश्तेदार ने उसे बेइज्जत करते हुए कहा था कि लेबर करने वाले का बेटा है, लेबर ही करेगा।
विज्ञापन
आकाशपाल ने कहा कि उस रिश्तेदार की बात ने मेरी जिंदगी बदल दी। मैने एक औसत स्टूडेंट से दुबई प्लेसमेंट तक का सफर तय किया। सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट का छात्र आकाशपाल 13 सितंबर को अपने सपनों की जॉब स्टार्ट करेगा। आकाशपाल की माता वीणा हाउस वाइफ है। आकाशपाल अपने परिवार में पहला ग्रेजुएट है। सेंट सोल्जर के प्रो. चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा और कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. गुरप्रीत सिंह ने भी आकाशपाल को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन