फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A huge fire broke out in a readymade garments showroom, extinguished after 19 hours

Chandigarh News: रेडीमेड गारमेंट्स के शोरूम में लगी भीषण आग, 19 घंटे बाद बुझी

Wed, 27 Aug 2025 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
A huge fire broke out in a readymade garments showroom, extinguished after 19 hours
चंडीगढ़। सेक्टर-20 के एक रेडीमेड गारमेंट्स के शोरूम में सोमवार रात लगी भीषण आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। 19 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार शाम को आग पर काबू पाया जा सका, जिसमें फायर ब्रिगेड की 38 गाड़ियां और लगभग 15 दमकलकर्मी शामिल थे। इस घटना में एक फायरकर्मी भी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेक्टर-22 के रहने वाले शोरूम मालिक ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

यह आग सोमवार रात करीब 10 बजे बिमला ट्रेडर्स के नाम से चल रहे रेडीमेड गारमेंट्स शोरूम में लगी। शोरूम मालिक अशोक कुमार के अनुसार उन्हें एक पुलिसकर्मी के फोन से घटना की जानकारी मिली। शुरुआती जांच में दमकल विभाग ने आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। हालांकि, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि सटीक वजह का पता लगाया जा सके। अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि शोरूम में पर्याप्त अग्निशमन उपकरण थे या नहीं।
विज्ञापन

19 घंटे तक चला बचाव अभियान
शोरूम के तीनों फ्लोर पर लगी आग इतनी तेजी से फैली कि उसे बुझाने में दमकल विभाग को 19 घंटे लग गए। कपड़ों के चलते आग तेजी से फैली और देखते ही देखते ग्राउंड फ्लोर से लेकर सेकंड फ्लोर तक सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकलकर्मियों को अंदर जाने में काफी दिक्कतें आईं क्योंकि सीढ़ियों पर भी काफी सामान पड़ा था। आग बुझाने के लिए हाइड्रोलिक लिफ्ट का इस्तेमाल करना पड़ा जिससे दूसरी और तीसरी मंजिल की आग को बुझाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरकर्मी के ऊपर टूटकर गिरा शीशा, कई टांके लगे
आग बुझाने के दौरान इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 फायर स्टेशन में तैनात फायरकर्मी मोहित के ऊपर शीशा टूटकर गिर गया। हाथ में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें तुरंत सेक्टर-32 अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके कई टांके लगे हैं। शोरूम मालिक अशोक कुमार ने बताया कि शोरूम में बच्चों और बड़ों के ब्रांडेड कपड़े, अंडरवियर और बनियान का थोक का काम था। लगभग 80% सामान जल गया है, जबकि बाकी 20% पानी की वजह से खराब हो गया। यह आग सबसे पहले शोरूम के बाहर सोने वाले लोग ने देखी और तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। दमकल विभाग की गाड़ियां सेक्टर-32, इंडस्ट्रियल एरिया, रामदरबार और सेक्टर-17 फायर स्टेशन से आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed