फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A horrific collision on Sidhwan Bet Road claims the lives of an uncle and nephew riding a motorcycle.

Chandigarh News: सिधवां बेट रोड पर भीषण टक्कर, बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत

Wed, 04 Feb 2026 08:11 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
A horrific collision on Sidhwan Bet Road claims the lives of an uncle and nephew riding a motorcycle.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगरांव। सिधवां बेट रोड पर गांव लीला के पास बुधवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टाटा सफारी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बाइक के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान गांव सदरपुरा निवासी 40 वर्षीय बलराज सिंह और 27 वर्षीय किशन सिंह के रूप में हुई है। दोनों आपस में रिश्ते में चाचा-भतीजे थे। जानकारी के अनुसार टाटा सफारी जगरांव से सिधवां बेट की ओर जा रही थी, जबकि बाइक सवार गांव से जगरांव की तरफ आ रहे थे। गांव लीला के नजदीक दोनों वाहनों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों बाइक सवारों को सिर में गंभीर चोटें लग चुकी थीं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed