मनीमाजरा। मुंह में केक, हाथ में पानी की बॉटल, लेकिन चेहरे पर स्पर्धा जीतने की झलक दिखी। रैंप पर लाइव बैंड की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने ऑडियंस में जोश भरा। बैंड की तूफानी परफॉर्मेंस देख सभी की आंखें खुली की खुली रह गईं। फैशन शो में सांता के ड्रेस और गेटअप में पार्टिसिपेट्स ने शानदार प्रस्तुति दी। जैसे ही सांता क्लॉज हॉल में आया बच्चे उसकी ओर दौड़ पड़े। यह अवसर था मिस्टर एंड मिसेज क्रिसमस बैश और केक ईटिंग कॉन्टेस्ट के हनी मूटेजा द्वारा आयोजन कार्यक्रम का। यह कार्यक्रम वीरवार को वेडिंग प्लानर रितु गर्ग द्वारा जंगलबार कलाग्राम में हुआ। इस कार्यक्रम में केक ईटिंग कॉन्टेस्ट, फैशन-शो, रेड एंड व्हाइट थीम, ओपन माइक, फन एक्टिविटीज, गेम्स, फन विथ सेंटा और सेल्फी कॉर्नर विशेष आकर्षण का केंद्र थे। सेल्फी कॉर्नर में सांता के साथ फोटो खिंचवाने में सभी मशगूल रहे। एंकर शेली तनेजा ने विशेष अंदाज में ऑडियंस को एंटरटेन किया। इसके साथ ही टंग ट्विस्टर में किसी की जुबान फिसली तो किसी ने प्राइज जीता। सरप्राइज गेम्स पाकर लोग खुश हुए। क्रिसमस की दोपहर लोगों ने जमकर एंजाय किया। बैंड के म्यूजिक पर सभी ने धूम मचाई।