फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A former Congress panchayat member was shot dead in arandom firing incident stemming from election rivalry.

Chandigarh News: चुनावी रंजिश में कांग्रेस के पूर्व पंचायत सदस्य की अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या

Sat, 03 Jan 2026 07:10 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
A former Congress panchayat member was shot dead in arandom firing incident stemming from election rivalry.
-कार से ड्यूटी के लिए निकले थे, हमलावरों ने घर से 500 मीटर दूर घेर कर बरसाई गोलियां
विज्ञापन

-गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी, सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
-नेस्ले इंडिया लिमिटेड में कार्यरत थे उमरसीर, लेबर यूनियन के प्रधान भी थे, परिवार का थाने के बाहर धरना
---
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। धर्मकोट हलके के गांव भिंडर कलां में शनिवार सुबह चुनावी रंजिश में कांग्रेस के पूर्व पंचायत सदस्य उमरसीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उमरसीर सिंह सुबह अपनी कार से ड्यूटी के लिए निकले थे। घर से लगभग 500 मीटर दूर कार सवार अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी और ताबड़तोड़ फायरिंग की। करीब 15 राउंड फायरिंग में उमरसीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर मनी भिंडर, जो वर्तमान में विदेश में है, ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।उमरसीर सिंह मोगा स्थित नेस्ले इंडिया लिमिटेड में कार्यरत थे और लेबर यूनियन के प्रधान भी थे। वे कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे और पहले पंचायत सदस्य रह चुके थे। वर्ष 2025 में ब्लॉक समिति चुनाव में उन्होंने अपनी भाभी वीरपाल कौर को चुनाव लड़वाया था जो विजयी हुई थीं। परिजनों का आरोप है कि गांव के सरपंच इंदरपाल सिंह समेत सात लोगों ने चुनावी रंजिश के चलते हत्या की साजिश रची। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश में जगह-जगह छापे मारे। वहीं, घटना के बाद परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर थाने के बाहर शव रखकर धरना दिया। उमरसीर सिंह एक बेटी और एक बेटे के पिता थे।

आरोपियों की तलाश में छापे
डीएसपी जसविंदर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा पाया गया है। आरोपियों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि स्थानीय राजनीतिक रंजिश और सत्ता संघर्ष के चलते लगातार हिंसक घटनाएं हो रही हैं और न्याय मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व पार्षद को भी मारी थी गोली
12 दिन पहले मोगा में कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद नरिंदरपाल सिंह सिद्धू पर दो अज्ञात हमलावरों ने उनके घर में घुसकर गोली चला दी थी। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गए थे। इस घटना में नरिंदरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच करते हुए अब तक इस केस में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article