{"_id":"57dc1b4a4f1c1b5e48d474fd","slug":"a-flyover-is-going-to-made-on-chandigarh-tribune-chauk","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ी खुशखबरी: ट्रिब्यून चौक पर बनेगा फ्लाईओवर, ऐसी है तैयारियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी खुशखबरी: ट्रिब्यून चौक पर बनेगा फ्लाईओवर, ऐसी है तैयारियां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 17 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Tribune Chawk
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन ने ट्रिब्यून चौक पर फ्लाईओवर बनाने को एनओसी दे दी है। इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को चिट्ठी भी लिखी जा चुकी है। एनएचएआई अगले 20 दिन में सभी औपचारिकताएं पूरी कर कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर देगा। कंसल्टेंट नियुक्त होते ही स्टडी शुरू हो जाएगी।
इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एनएचएआई इस प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। टिब्यून चौक नेशनल हाईवे पर पड़ता है, इसलिए एनएचएआई ही यहां फ्लाईओवर बनाएगा। उम्मीद है कि जल्द इसका काम शुरू हो जाएगा। प्रशासन पहले से ही इसको लेकर पूरी तरह से तैयार है।
गडकरी ने पांच जून को की थी घोषणा
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 5 जून को इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ पर पहले से ही ट्रिब्यून चौक पर फ्लाईओवर बनाए जाने की घोषणा की थी। स्थानीय सांसद किरण खेर ने ट्रिब्यून चौक पर बढ़ती ट्रैफिक की समस्या केसमाधान के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को चिट्ठी लिखी थी।

पीक आवर्स में जाम रहता है ट्रैफिक
Tribune Chawk
- फोटो : File Photo
पंचकूला और चंडीगढ़ के बीच सुबह और शाम के पीक आवर्स में ट्रैफिक जाम रहता है। वाहन रेंग कर चलते हैं। सुबह 9 से 10 बजे और शाम पांच से 6 बजे के बीच राउंड अबाउट पर चारों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। लाइन खत्म भी नहीं होती कि ट्रैफिक लाइट रेड हो जाती है।
खासकर दिल्ली वाली साइड जीरकपुर तक वाहनों की रफ्तार थम सी जाती है। पंचकूला-चंडीगढ़ से चार मुख्य सड़कों से जुड़ा है। जिसमें वाया हाउसिंग बोर्ड चौक, मंसा देवी काम्प्लेक्स, हल्लो माजरा और पंचकूला का इंडस्ट्रियल एरिया शामिल हैं। इन चारों ही सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें रहती हैं। जबकि मोहाली करीब 10 लिंक रोड से जुड़ा है। जिस कारण मोहाली की तरफ दिक्कत पंचकूला के मुकाबले कम रहती है।