फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A drone was noticed by BSF in Gurdaspur of Punjab

जीरो विजिबिलिटी में भारतीय सीमा में घुसे दो पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएसफ ने 63 राउंड फायर कर भगाया

Thu, 24 Dec 2020 10:33 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 24 Dec 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
A drone was noticed by BSF in Gurdaspur of Punjab
ड्रोन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब में भारत-पाकिस्तान सरहद पर घनी धुंध के चलते जीरो विजिबिलटी का फायदा उठाते हुए बुधवार देर रात दो पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की। दोनों घुसपैठ गुरदासपुर की सीमा के पास हुई। बीएसएफ के जवानों की ओर से तत्काल की गई जवाबी कारवाई के चलते दोनों ड्रोन दो मिनट से भी कम समय तक भारतीय सीमा में टिक पाए और लौट गए। 

विज्ञापन


एक ड्रोन गुरदासपुर में रोसे बार्डर पोस्ट और दूसरा ड्रोन चंदू वडाला बीओपी से भारतीय सीमा में दाखिल होने की फिराक में था। बीएसएफ की ओर से कुल 63 राउंड फायर किए गए। सूत्रों के अनुसार ड्रोन पाकिस्तान के माऊपुरा और बालाथौर बीओपी से उड़े थे। पुलिस और सीमा सुरक्षा बलों की ओर से क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - बड़ी कामयाबी : पंजाब में ड्रोन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तान से मंगवाते थे नशा और हथियार  
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात करीब 12:35 बजे बीओपी रोसे पोस्ट पर जवानों को पाकिस्तान की ओर से ड्रोन आता दिखाई दिया। जवानों की ओर से तत्काल तीन राउंड फायर किए गए। 12.36 बजे ड्रोन लौट गया। दूसरी बार रात 1.07 बजे चंदू वडाला बीओपी पर ड्रोन ने दोबारा घुसपैठ करने की कौशिश की। इस बार बीएसएफ ने ड्रोन पर 60 राउंड फायर किए। दो मिनट में ही यह ड्रोन भी लौट गया।  सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान को हाल ही में चीन में बने ड्रोन मिले हैं जो करीब दस किलो तक भार उठाने में सक्षम हैं। इन ड्रोन में नाइट विजन कैमरों की वजह से लाइट की जरूरत नहीं होती। 

बीएसएफ के डीआईजी राजेश शर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात काफी धुंध थी। इसका फायदा उठाकर ड्रोन भारतीय सीमा में घुसे थे। हाल में ही पाकिस्तान की ओर से ड्रोन संबंधी बढ़ाई गई गतिविधियों के चलते बीएसएफ के जवान काफी सतर्कता बरत रहे हैं।   


इससे पहले रविवार को पाकिस्तान ने ड्रोन से 11 हैंड ग्रेनेड भेजे थे, जिन्हें सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस पर तैनात पंजाब पुलिस ने बरामद कर लिया था। वहीं मंगलवार को भी पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी तथा गुरदासपुर पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान एक एके-47, एक मैगजीन व 30 कारतूस पकड़े हैं। पुलिस का दावा था कि इसे भी पाकिस्तान ने भेजा था। हथियारों की इस खेप को रस्सी में बांधकर लकड़ी के फ्रेम में पॉलीथीन से लपेट कर रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed