फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A couple who came to buy vegetables was robbed by holding a knife to the child's neck.

Chandigarh News: सब्जी खरीदने आए दंपती को बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर लूटा

Tue, 02 Apr 2024 08:27 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 08:27 PM IST
विज्ञापन
A couple who came to buy vegetables was robbed by holding a knife to the child's neck.
सोने के गहने व कैश लूटकर कार की चाबी दूर फेंककर लुटेरे हुए फरार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। पत्नी व साढ़े तीन साल के मासूम के साथ बाजार में सब्जी खरीदने आए एक दंपती को बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर तीन बदमाशों ने लूट लिया। वारदात एयरोसिटी के ब्लॉक-ई में सब्जी मंडी के पास हुई। लुटेरे चाकू की नोक पर सोने की चेन, एक अंगूठी, पत्नी के कानों की बालियां, सोने की रिंग व पत्नी का पर्स ले गए। पर्स में 2500 रुपये और डायमंड की अंगूठी भी थी। इस मामले में एयरो आईटी सिटी पुलिस ने प्रमोद कुमार के बयान पर तीन अज्ञात के खिलाफ धारा 379बी, 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार (37) निवासी चंडीगढ़ एनक्लेव हैबतपुर रोड डेराबस्सी ने बताया कि बीते सोमवार को वह करीब 10 बजे रात को अपनी पत्नी कंचन लता व साढे़ तीन साल के बेटे अरविंद के साथ फार्च्यूनर कार में ब्लॉक ई एयरोसिटी में लगी सब्जी मंडी में आए थे। उन्होंने अपनी कार रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल के सामने सड़क पर पार्क की और मंडी में सब्जी लेने चले गए। जब वह सब्जी खरीदकर लौटे तो उन्होंने अपना बेटा गोद में उठाया हुआ था। वह जैसे ही कार की सीटी पर बैठे तभी तीन युवक वहां आए, जिनमें एक ने उनके बेटे की गर्दन पर चाकू रख दिया और दूसरे ने उनकी कमर पर। उन्होंने चाकू की नोक पर उसकी सोने की चेन व अंगूठी उतार ली। बाद में उसकी पत्नी को कानों की बालियां और सोने की रिंग उतारने के लिए कहा। उसकी पत्नी ने वैसा ही किया जैसा वह बोल रहे थे। बाद में उसकी पत्नी का पर्स छीन लिया जिसमें 2500 रुपये और डायमंड रिंग थी। वारदात के बाद तीनों ने उनकी कार की चाबी दूर फेंक दी और फरार हो गए। उनके फरार होने के बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed