फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Coronavirus positive patient flee from Chandigarh and reched in Bareilly

चंडीगढ़: कोरोना पॉजिटिव युवक बाइक से दोस्त संग भागा बरेली, घर पहुंची टीम तो हुआ खुलासा, हड़कंप

Wed, 06 May 2020 03:39 AM IST
ajay kumar नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 May 2020 03:39 AM IST
विज्ञापन
A Coronavirus positive patient flee from Chandigarh and reched in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI

कोरोना का खौफ लोगों पर इस कदर हावी है कि वह बीमारी छिपा रहे हैं और जांच व इलाज से भाग रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को सामने आया। शाम को आई जांच रिपोर्ट में बरेली निवासी एक 34 वर्षीय ऑटो चालक भी पॉजिटिव पाया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जब नगर निगम की टीम सेक्टर-56 निवासी ऑटो चालक के घर पहुंची तो पता चला वह बीते सोमवार को ही बाइक से बरेली भाग गया है। 

विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि वह अपने साथ सेक्टर-52 निवासी दोस्त को भी ले गया है। फोन करने पर पता चला कि दोनों बरेली स्थित अपने घर पहुंच चुके हैं। युवक के बरेली भागने की खबर से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी सूचना बरेली जिला प्रशासन को दी गई। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित नगर निगम की टीम ने ऑटो चालक का यात्रा इतिहास निकाला। जांच में घर वालों ने बताया कि ऑटो चालक शुगर का मरीज है। सोमवार को वह मोहाली के एक अस्पताल में डायग्नोसिस कराने गया था। इस दौरान डॉक्टरों को उसमें कोरोना के लक्षण दिखे तो उन्होंने उसका सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआई भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जांच के नाम पर डर गया और वहां से आते ही बाइक से दोस्त के साथ बरेली भाग निकला। जांच के संबंध में उसने परिवार को भी कुछ नहीं बताया। मंगलवार को पीजीआई से जांच रिपोर्ट मोहाली के अस्पताल पहुंची तो वहां के स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल इसकी जानकारी चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग को दी।

स्वास्थ्य विभाग ने अपनी टीम को अलर्ट करते हुए तत्काल मरीज के घर जाने को कहा। टीम पुलिस के साथ जब मरीज के घर पहुंची तो घर के सदस्य भी डर गए। टीम ने ऑटो चालक के बारे में पूछा तो पता चला कि वह बरेली निकल चुका है। फोन करने पर पता चला कि वह बरेली में अपने घर पर है। इधर, सेक्टर 56 स्थित घर में टीम ने ऑटो चालक के परिवार के सभी 13 सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया है। वहीं बरेली प्रशासन को भी मरीज के संबंध में जानकारी दे दी गई है।   

सवाल : इतनी सख्ती के बावजूद चंडीगढ़ से कैसे निकला ऑटो चालक 
लोग एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में न जाएं इसके लिए बड़ी संख्या में बॉर्डर पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि ऑटो चालक चंडीगढ़ से बाइक से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली होते हुए कैसे उत्तर प्रदेश में बरेली तक पहुंच गया। सुरक्षा बलों को उसने कैसे चकमा दिया जबकि लोगों को बिना पास सीमा पार न करने का दावा किया जा रहा है। इस पूरे प्रकरण ने सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खोल दी है।   

हमें मोहाली स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को दोपहर में मरीज की सूचना मिली थी। जानकारी के बाद टीम तत्काल मौके पर गई। मरीज एक दिन पहले ही बरेली भाग चुका था। पुलिस ने उसके संबंध में पूरी जानकारी कर ली है। साथ ही वहां के प्रशासन को भी जानकारी दे दी गई है।  -अनिल गर्ग, एडिशनल कमिश्नर व क्वारंटीन टीम के नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed