{"_id":"6998ccee414b570f0b0735c7","slug":"a-constable-was-brutally-attacked-at-sarangpur-police-station-receiving-five-stitches-chandigarh-news-c-16-pkl1091-954152-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सारंगपुर थाने में सिपाही पर कड़े से हमला, पांच टांके लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सारंगपुर थाने में सिपाही पर कड़े से हमला, पांच टांके लगे
विज्ञापन
चंडीगढ़। सारंगपुर थाने में शुक्रवार देर रात ड्यूटी पर तैनात सिपाही पवन पर तीन लोगों ने अचानक हमला कर दिया। यह हमला एक पारिवारिक विवाद के दौरान हुआ। आरोपियों में चाचा राजकुमार और उसके दो भतीजे, विवेक और विकास शामिल हैं। सिपाही के सिर पर मोटे कड़े से वार किए गए, जिससे उसे पांच टांके लगे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
वीरवार देर रात धनास की कच्ची कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने के लिए थाने ले आई। थाने में दोनों परिवारों के बीच कहासुनी जारी थी और पुलिस मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास कर रही थी।
इसी दौरान लड़की पक्ष से सेक्टर-52 निवासी राजकुमार अपने दो भतीजों के साथ थाने पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने थाने के भीतर ऊंची आवाज में हंगामा शुरू कर दिया और युवक से भी ऊंची आवाज में बात करने लगे। पुलिसकर्मी बीच-बचाव में आए,तो आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने सिपाही पवन के सिर पर मोटे कड़े से वार किया। गंभीर रूप से घायल सिपाही को तुरंत सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर पांच टांके लगाए। उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राजकुमार, विवेक और विकास को काबू किया। सिपाही पवन की शिकायत पर तीनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस से माफी भी मांगी।