{"_id":"5c5f1846bdec220833204395","slug":"a-child-did-not-want-to-read-in-madrasa-he-ran-away-from-home-reached-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः मदरसे में पढ़ना नहीं चाहता था बच्चा, घर से भागकर पहुंच गया अंबाला कैंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः मदरसे में पढ़ना नहीं चाहता था बच्चा, घर से भागकर पहुंच गया अंबाला कैंट
Sun, 10 Feb 2019 09:24 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 10 Feb 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों द्वारा जबरदस्ती मदरसे में दाखिल कराने से झुब्ध एक 11 वर्षीय बच्चा घर से भागकर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन आ पहुंचा। रेलवे चाइल्ड हेल्प लाइन ने बच्चे को प्लेटफार्म छह से लावारिस हालत में बरामद किया। इसके बाद उसकी काउंसिलिंग कर उसके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। काउंसिलिंग के दौरान बच्चे ने बताया कि वह जयपुर के अमागढ़ का रहने वाला है।
विज्ञापन
उसके पिता पंजाब के बरनाला में रहकर मछली बेचते हैं। बीते दिनों पिता घर गया था। बच्चे को मदरसे में दाखिल कराने के लिए पिता उसे अपने साथ बरनाला ले गया। लेकिन बच्चा मदरसे में नहीं पढ़ना चाहता था। इससे वह वहां से भाग निकला। वह पहले ट्रेन से बरनाला से जयपुर गया और उसके बाद फिर पटियाला पहुंचा।
विज्ञापन
पटियाला से उसे बरनाला जाना था, लेकिन वह अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आ गया। काउंसिलिंग के दौरान बच्चे ने अपने पिता का फोन नंबर और पते की जानकारी दी। चाइल्ड हेल्प लाइन ने पिता से संपर्क कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर उसके पिता अंबाला चाइल्ड हेल्प डेस्क पहुंचे। यहां पूरे दस्तावेजों की पड़ताल के बाद व जीआरपी के समक्ष बच्चे को पिता को सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान चाइल्ड हेल्प डेस्क कोऑर्डिनेटर राकेश कुमार, टीम मेंबर सोनू शर्मा, मोहित सिंह व जीआरपी से एसआई ओम प्रकाश व हेड कांस्टेबल लक्ष्मी मौजूद रहे।