फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A case of attempt to culpable homicide was registered against the car drivers

Chandigarh News: कार चालकों पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Sat, 29 Jul 2023 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
A case of attempt to culpable homicide was registered against the car drivers
चंडीगढ़। सेक्टर-8 में दो कार चालकों के बीच सड़क पर किसी बात को लेकर हुई तनातनी के बाद उड़ीसा नंबर की कार में सवार दो लोगों पर अन्य कार चालक व उसके भाई की पिटाई करने का आरोप लगा है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने उड़ीसा नंबर की कार में सवार हार्दिक नैन एवं अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास, आपराधिक रूप से रास्ता रोकने, छेड़छाड़, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, धमकाने और किसी अपराध को लेकर शांति सोच की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।मामले में शिकायतकर्ता सेक्टर-8 सी के रोबिन सैनी हैं। रॉबिन ने पुलिस को शिकायत दी है कि उड़ीसा नंबर की कार में सवार हार्दिक और अन्य व्यक्ति ने पहले उनके भाई अमित सैनी पर पत्थर से हमला किया और उसके बाद उनके साथ झगड़ने लगे। वहीं, उनकी मां और बहन के साथ अभद्र भाषा में बात की। यही नहीं उनकी कार के शीशे भी तोड़ दिए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेक्टर-3 थाना पुलिस के मुताबिक फिलहाल अभी मामले की जांच की जा रही है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed