फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A case manager in the scandal of millions of Pansp

करोड़ों के घोटाले में पनसप के मैनेजर पर केस दर्ज

Sat, 08 Mar 2014 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 08 Mar 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
A case manager in the scandal of millions of Pansp
विजिलेंस की टीम ने पनसप के जिला मैनेजर समेत चार मुलाजिमों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 28 हजार गेहूं की बोरियों के घोटाले पर उन पर यह कार्रवाई की गई है। अभी तक सभी आरोपी फरार हैं। विजिलेंस की टीम आरोपियों को काबू करने के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पनसप के जिला मैनेजर इंद्रमोहन सिंह के अलावा पनसप खरड़ के इंचार्ज गुरमीत सिंह, सुनील कुमार खरड़ व मोहाली के इंचार्ज राजीव सोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इस मामले की जांच पहले विभाग की अंदरूनी विजिलेंस ने की थी। इस दौरान दाऊं के स्टोर में से 28065 गेहूं की बोरियां कम पाई गई थी। इसके बाद इन चारों की भूमिका का पता चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सूत्रों की माने तो यह घोटाला करीब 2.37 करोड़ रुपये का माना जा रहा है। एसपी विजिलेंस हरगोबिंद सिंह ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा नंबर तीन के तहत मामला दर्ज किया गया।


उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी उनकी की पकड़ में होंगे। जिक्रयोग है कि विजिलेंस के नए थाने में करोड़ों रुपये के घोटाले का पहला मामला दर्ज हुआ है। इससे पहले इसी साल एक पुलिस व पटवारी को रिश्वत लेने के आरोप में काबू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed